इनफ्लिबनेट एवं पीयू का हुआ समझौता



लखनऊ में राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने कराया एमओयू
निःशुल्क शोध पत्रिकाओं के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं, लाइब्रेरी होगी हाईटेक
सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं सूचना एवं पुस्तकालय नेटवर्क केंद्र के मध्य लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने समझौता ज्ञापन (एमओएयू) पर हस्ताक्षर किया। आने वाले समय में विश्वविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और शोधार्थी अंतरराष्ट्रीय शोध को बटन दबाते जान सकेंगे। वहीं दूसरी तरफ लाइब्रेरी भी हाई-टेक होगी।
कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि सूचना एवं पुस्तकालय नेटवर्क केंद्र के मध्य हुए समझौते से विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों को बहुत लाभ होगा। यह अनुबंध शोधार्थियों को उनके विषय की सामग्रियों को उपलब्ध कराने में महती भूमिका अदा करेगा। इस समझौते के अंतर्गत इंडकैट, लाइब्रेरी, ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर, वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन, शोधगंगा, शोध चक्र, इन्फेड की सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही इंडियन रिसर्च इनफार्मेशन नेटवर्क सिस्टम के माध्यम से विश्वविद्यालय के शिक्षकों की शोध प्रोफाइल तैयार की जायेगी जिससे विश्वविद्यालय के अनुसंधान कार्यों का एकीकृत मूल्यांकन और प्रस्तुति संभव हो सकेगी।
उन्होंने बताया कि वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन के अंतर्गत गुणवत्ता वाले अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रों और जर्नल्स की नि:शुल्क सुविधा मिलेगी। कुलपति ने कहा कि कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की पहल पर आज यह समझौता हुआ है उसके दूरगामी परिणाम होगा। समझौते के बाद प्राथमिकता पर इसकी गतिविधियों को संचालित किया जायेगा। शोध के क्षेत्र में यह समझौता मील का पत्थर साबित होगा। अपर मुख्य सचिव श्री राज्यपाल डॉ. सुधीर एम. बोबडे, प्रो. देविका पी. माडल्ली निदेशक इनफ्लिबनेट सेंटर गांधीनगर गुजरात डॉ. अभिषेक कुमार, सीनियर साइंटिस्ट इनफ्लिबनेट कुलसचिव डॉ. विनोद सिंह, प्रो. राजकुमार, प्रो. गिरिधर मिश्र समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, कुलसचिव, पुस्तकालयाध्यक्ष और आई.क्यू.ए.सी के समन्वयक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न