दोस्त के साथ नदी में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत

रिपोर्ट प्रीतेश सिंह अमित

केराकत,जौनपुर। केराकत तहसील के सरोज बड़ेवर (भीतरी) गांव से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां नदी में डूब रहे अपने दोस्त को बचाने की कोशिश में एक युवक के नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

विदित हो कि उमरवार (कदमापार) गांव निवासी राज गौतम पुत्र संजय गौतम 19 वर्ष अपने ननिहाल सरोज बड़ेवर (भीतरी) गांव आया हुआ था मंगलवार की दोपहर दोस्तो के साथ नदी में नहाने गया। नहाते समय वे दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे दोस्त को डूबता देख राज उसे बचाने गया, लेकिन दुर्भाग्यवश वे दोनों तो बच गए मगर राज की नदी में डूबने से मौत हो गई। डूबते राज को देख चीखते चिल्लाते दोस्त घर पहुंच घटना की जानकारी दी।घटना की जानकारी होते ही परिवार समेत ग्रामीण मौके पर पहुंच पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक 12 वी का छात्रा था और तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था।मृतक के पिता संजय गौतम केराकत टाउन एरिया में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत है। मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां