व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के द्वारा ज्ञापन भेजा


जौनपुर – उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा के आह्वान पर जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी जौनपुर को दिया ज्ञापन में जीएसटी विभाग द्वारा प्रदेश में धारा- 79 के अंतर्गत की जा रही वसूली वह सर्वे छापे के नाम पर सचल दल द्वारा व्यापारियों से किया जा रहे हैं उत्पीड़न के संदर्भ में मुख्यमंत्री जी से शिकायत किया गया,


जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग द्वारा विगत कुछ माह से व्यापारियों के विरुद्ध दमनकारी नीति अपनाते हुए उनके बैंक खातों को सीज किया जा रहा है तथा खातों से धन निकासी भी की जा रही है विभाग द्वारा ईमेल से नोटिस भेजी जाती है जिससे व्यापारी देख नहीं पता और व्यापारियों को खाते सीज किये जा रहे हैं खातों से रकम निकाली जा रही है ईमेल देख ना पाने के कारण व्यापारी ग्रेड- 1 के यहां अपील भी नहीं कर पाते हैं इसके साथ ही घोषणा के बावजूद टिब्यूनल न होने के कारण दूसरी अपील भी नहीं कर पा रहे हैं,


प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सर्वे के नाम पर व्यापारियों का जीएसटी अधिकारी अनैतिक रूप से उत्पीड़न कर रहे हैं इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हाल ही में एटा जनपद के जलेश्वर जो कि घुंघरू व घंटा उद्योग के लिए विश्व प्रसिद्ध है और यह उद्योग एक कुटीर उद्योग है वहां से संगठन को अधिकारियों द्वारा जांच एवं सर्वे के नाम पर घर-घर जाकर अनैतिक उत्पीड़न किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है आज 24 जुलाई को प्रदेश के सभी मुख्यालयो पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जा रहा है,


जिला संरक्षक राजदेव यादव एवं नगर संरक्षक अशर्फीलाल जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि इसी प्रकार सचल दल विभाग द्वारा छोटी-छोटी मानवीय भूल बस ई- वे बिल सहित सभी परिपत्र होने के बावजूद गाड़ियों में पेनल्टी लगाकर जुर्माना जमा कराया जाता है और अपील द्वारा रिफंड किए जाने की बात की जाती है जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है और सरकार की छवि धूमिल होती है, प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, अरशद कुरैशी,रमेश बरनवाल, विजय गुप्ता,मनोज कुमार साहू,मुन्नालाल अग्रहरि, बनवारीलाल गुप्ता, अमर जौहरी, रामकुमार साहू, राकेश जायसवाल, संतोष कुमार साहू,अरविंद जायसवाल,यशवंत साहू, आशीष कुमार,गुलजारीलाल गुप्ता, राजीव कुमार साहू, संतोष अग्रहरि फार्मेसी,सतीश गुप्ता,चंदन सेठ,विमल भोजवाल,हफिज शाह, शिवम बरनवाल, शाहिद मंसूरी आदि व्यापारी उपस्थित रहे,


उपस्थित व्यापारियों का आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष नगर रामकुमार साहू ने व्यक्त किया

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न