रोशन मौर्य का रेलवे में अवर अभियन्ता पद पर हुआ चयन

रोशन मौर्य का रेलवे में अवर अभियन्ता पद पर हुआ चयन
पिता स्टेनो, भाई जेई तो दादा हैं अवकाशप्राप्त उपनिरीक्षक


जौनपुर। बचपन से ही होनहार रहे रोशन मौर्य ने रेलवे में अवर अभियंता सिविल पद पर चयनित होकर परिवार सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। बता दें कि रोशन जी जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर ग्राम मोलनापुर, छबीलेपुर विकास खण्ड करंजाकला के मूल निवासी हैं। इनके पिता रामानन्द मौर्य जौनपुर के लोक निर्माण विभाग में स्टेनो हैं तथा दादा महातिम मौर्य उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक पद से अवकाश ग्रहण किये हैं। साथ ही रोशन के बड़े भाई इं. अंकित मौर्य सी.पी.डब्ल्यू.डी. में जे.ई. पद को सुशोभित कर रहे हैं। रोशन के चयन होने पर जहां परिवार में खुशी का माहौल कायम हो गया है, वहीं रोशन सहित उनके स्टेनो पिता रामानन्द मौर्य सहित उनके अवकाशप्राप्त दादा महातिम मौर्य को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
002

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां