नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण करके हिमांशु ने परिवार का बढ़ाया मान


धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के ग्रामसभा कादीपुर पौना निवासी हिमांशु यादव ने नेट जे.आर.एफ. परीक्षा उत्तीर्ण करके परिवार सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। इसकी जानकारी होने पर जहां परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी, वहीं उनके शुभचिन्तकों, रिश्तेदारों, परिचितों द्वारा लगातार बधाई दी जा रही है। बता दें कि हिमांशु उक्त गांव निवासी अजय यादव के होनहार पुत्र हैं। इन्होंने नेट जेआरएफ परीक्षा में 99.4% अंक प्राप्त किया है। वहीं जानकारी होने पर अखिल भारतीय यादव महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश यादव फौजी, जिला पंचायत सदस्य जनता यादव, समाजसेवी राकेश यादव सहित तमाम लोगों ने हिमांशु को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर हिमांशु ने अपनी इस सफलता का सारा श्रेय अपने गुरूजनों, माता, पिता एवं शुभचिन्तकों को दिया है।
003

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह