रोटरी क्लब जौनपुर का 61वां पदग्रहण समारोह सम्पन्नअध्यक्ष विवेक सेठी एवं सचिव डा. बृजेश कनौजिया ने ली शपथ

Oplus_0


जौनपुर। रोटरी क्लब जौनपुर का नेतृत्वोदयः 2025-26, 61वां उत्तरदायित्व-ग्रहण समारोह पूरे उत्साह साथ सम्पन्न हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष श्याम वर्मा ने नवचयनित अध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी और सचिव शिवांशु श्रीवास्तव ने सचिव डा. बृजेश कनौजिया (ईएनटी) को पदभार सौंपते हुए कॉलर बदलकर जिम्मेदारी सौंपी।


इसके बाद श्री सेठी ने मंच से अपनी पूरी कार्यकारिणी का परिचय कराते हुए आगामी वर्ष की योजनाएं साझा किया। साथ ही समाजसेवा के विविध क्षेत्रों को प्राथमिकता देने की बात कही। निवर्तमान अध्यक्ष श्याम वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया तो सचिव शिवांशु श्रीवास्तव ने वर्ष 2024-25 की सचिवीय रिपोर्ट प्रस्तुत किया। इसके उपरान्त नवाध्यक्ष ने कोषाध्यक्ष राजीव साहू व क्लब की प्रथम महिला रताना सेठी सहित सभी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को शपथ दिलाई।


समारोह के मुख्य अतिथि ने नये सदस्यों में राजेश जावा, सतपाल सिंह, संदीप सोनी, अंकुर सेठी, राहुल सेठी, शम्स अब्बास को रोटरी पिन लगाकर सम्मानित भी किया। पारंपरिक भारतीय परिधानों में रोटेरियन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

पुरुष जहाँ धोती-कुर्ता में गरिमा का प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं महिलाएं हरित साड़ियों में कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही थीं।


समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि संजय अग्रवाल (पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डिस्ट्रिक्ट 3120) और विशिष्ट अतिथि मनोरमा मौर्य (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर) ने दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना से किया। इसके बाद पंच सनातन पुरोहितों ने शंखनाद ने वातावरण को आध्यात्मिकता से भर दिया जिसके बाद मंचासीन अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह से हुआ।कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र और रविकांत जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर उपस्थित वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. क्षितिज शर्मा, डा. अजय पाण्डेय, डॉ. शैलेश सिंह, डॉ. सुधांशु टंडन, डा. रामसूरत मौर्या, डॉ एकता कनौजिया, डॉ कुसुम पाण्डेय ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व अध्यक्ष नवीन सिंह, अनिल गुप्ता, सीए सुजीत अग्रहरि, आरएन सिंह, संजय जायसवाल, अमित गुप्ता, ज्योति सिंह, पंकज जायसवाल, मनीष गुप्ता, प्रदीप सेठ, मिथलेश अग्रहरी, संदीप सेठ आदि का विशेष सहयोग रहा।


इस अवसर पर इनरव्हील की नीलम सिंह, दीपमाला जायसवाल, सुनीता सिंह, शोभा सिंह सहित तमाम सामाजिक संगठनों के सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन सचिव डा. बृजेश कनौजिया के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
003

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां