खुटहन ब्लाक में आयोजित हुई विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर

न्यायिक अधिकारियों ने लोगों को दी विधिक सम्बन्धित जानकारी

खुटहन, जौनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा चलाये गये अभियान जो मुख्य रूप से राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थता अभियान पर केंद्रित हैं, पर विधिक साक्षरता जागरूकता सेमिनार जनपद न्यायाधीश अनिल वर्मा की अध्यक्षता और सचिव पूर्णकालिक/अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिंह की देख—रेख में स्थानीय ब्लाक में हुआ।


इस मौके पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक प्रशान्त सिंह ने मध्यस्थता और राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि सरल, सुलभ और त्वरित न्याय जिला प्राधिकरण द्वारा संभव है। अधिक से अधिक वादों का निस्तारण मध्यस्थता और राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन निस्तारित करने पर बल देते हुये बताया कि प्राधिकरण में पीड़ित महिलाओं, लड़कियों सहित अन्य वर्गों के लिए निशुल्क सेवाएं उपलब्ध हैं।


कार्यक्रम का संचालन करते हुये डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डा. दिलीप सिंह ने बताया कि जब करोड़ मुकदमे देश भर में लंबित हो गये तो योग्य सभी मुकदमों को निपटने के लिये राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण को वैकल्पिक न्याय प्रणाली के रूप में 1980 के दशक में बनाया गया। मुख्य दिशा निर्देशक जस्टिस पीएन भगवती और जस्टिस वी कृष्णा अय्यर थे जिन्होंने बताया कि किस तरह से सम्पूर्ण भारत के हर जनपद में स्थापित प्राधिकरण में मध्यस्थ पैनल लॉयर काउंसलर डिफेंस लीगल सिस्टम पैरालीगल वॉलिंटियर फ्रंट ऑफिस वैवाहिक प्री लिटिगेशन वाद सहित अन्य प्रकार नि:शुल्क सहायता और जागरूकता प्राप्त की जा सकती है।


एडीओ पंचायत राम अवध ने विकास खण्ड से जन उपयोगी जानकारी देते हुये उपस्थित ग्राम प्रधान, सचिव सहित अन्य लोगों से लोक अदालत और मध्यस्थ द्वारा अधिक से अधिक विवादों को निस्तारित करने पर बोल दिया गया।

साथ ही यह भी बताया गया कि विकास खंड से जनता को कौन सी सुविधाएं प्राप्त हो सकती है।

काउंसलर देवेंद्र यादव ने विस्तार से फ्रंट पैनल सिस्टम परिवार न्यायालय में काउंसलिंग सिस्टम और सुलह द्वारा मुकदमों के निस्तारण के बारे में बताते हुए कहा कि किस तरह पीड़ित और प्रताड़ित लोग प्राधिकरण में आकर नि:शुल्क सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।


इस अवसर पर प्रशान्त सिंह सचिव पूर्णकालिक, डॉ दिलीप सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल, देवेंद्र सिंह पैनल लॉयर, काउंसलर, अधिवक्तागण तहसील परिसर बदलापुर, चंद्रावती निगम पैरा लीगल वॉलिंटियर सहित अन्य विभागों की महिला कार्यकर्ता, पीएलवी, प्राधिकरण के सुनील मौर्या, खुटहन के एडीओ पंचायत राम अवध, विकास खंड कार्यालय के कर्मचारीगण, प्रधान, सचिव सहित तमाम वादकारीगण उपस्थित रहे।

Oplus_0

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न