पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह के जन्मदिन पर हुआ विविध आयोजन

स्वास्थ शिविर, आयुष्मान कार्ड शिविर, वृक्षारोपण, स्वास्थ परीक्षण, सिलाई मशीन वितरण सहित हुए विभिन्न आयोजन।

जौनपुर। पूर्व गृहराज्य मंत्री महाराष्ट्र सरकार व जौनपुर से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे कृपाशंकर सिंह के 75वें जन्मदिन के मौके पर जिले के मल्हनी विधान सभा क्षेत्र के तेजी बाजार स्थित ऐतिहासिक करशूल महादेव के मंदिर परिसर में स्वास्थ्य शिविर, आयुष्मान कार्ड शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण, महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के सिलाई मशीन वितरण आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डॉक्टर लक्ष्मी सिंह ,एसडीएम बदलापुर योगिता सिंह एवं आईएमए अध्यक्ष डा. शुभा सिंह ने फीता काटकर का किया ।
तत्पश्चात भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक और भजन कीर्तन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
शाहगंज विधायक रमेश सिंह, श्यामराज सिंह,डॉ. विकास,राम मोहन सिंह सहित सैकड़ों समर्थकों और स्थानीय ग्रामीणों ने केक काटकर पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह की लंबी उम्र के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना किया ।
सीएमओ डॉक्टर लक्ष्मी सिंह ने अपील की एक पेड़ अपने मां के नाम अवश्य लगाए,और अपने नित्य जीवन में प्लास्टिक का प्रयोग न करें, स्वास्थ्य शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें ।
आगंतुकों का आभार पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह और डॉ . विकास ने जताया है।
भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह,रतनाकर सिंह,शशि मोहन सिंह क्षेम,अजीत सिंह,डॉ रामसूरत मौर्य,पंकज गुप्ता,डॉ हरेंद्र सिंह,आशुतोष सिंह,संदीप सिंह सहित सैकड़ों लोग रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां