बदलता जौनपुर विषयक संगोष्ठी कल 1 अगस्त को, मुख्य वक्ता हैं प्रभात जी

जौनपुर l मुहम्मद हसन पी जी कॉलेज के सभागार में एक अगस्त को दिन में 11 बजे संस्कृति और इतिहास समेटे हुए साहित्य के परिप्रेक्ष्य में ‘ बदलता जौनपुर’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है l इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर अख़बारनवीस प्रभात शिरकत करेंगेl यह जानकारी आयोजक एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर ने दी l


शिक्षाविद् डॉ कादिर ने बताया कि श्री सिंह के अलावा जनपद के निवासी एव्ं प्रदेश के मशहूर शायर ‘अहमद निसार’ की मौजूदगी अहम रहेगी, साथ ही कई नामचीन साहित्यकार, इतिहासकार, पत्रकार और फोटोग्राफर भी इस संगोष्ठी में हिस्सा लेंगेl


पत्रकार सै.हसनैन क़मर “दीपू” ने बताया कि क़रीब चार दशक पहले बरेली में बतौर फ़ोटोग्राफ़र अपना करिअर शुरू करके कई अख़बारों में संपादक की ज़िम्मेदारी संभालते रहे के तौर पर करीब चार दशक प्रभात का जौनपुर से ख़ास रिश्ता और लगाव रहा है. उनका पैतृक गांव शाहगंज के क़रीब है, लिहाजा जौनपुर शहर के इतिहास और समाज में उनकी दिलचस्पी हमेशा ही रही है.


वह बरेली में रहते हैं, वामिक़ जौनपुरी और अजय कुमार उनके जौनपुर आते रहने का बहाना होते थे लेकिन अब वह भी इस फ़ानी दुनिया को अलविदा कह गए. वह तीन अगस्त को हिन्दी भवन सभागार में साहित्यकार व विचारक अजय कुमार की स्मृति सभा में शामिल होंगे.

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न