बुढ़वा मंगल पर दर्शन पूजन के लिये अजोसी महावीर धाम में उमड़े श्रद्धालु


सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अजोशी गांव स्थित पवन महावीर धाम पर बुढ़वा मंगल को सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जय बजरंगी, जय हनुमान, संकट मोचन कृपा निधान आदि जयकारे से परिसर गुंजायमान रहा। धाम के पुजारी अरविंद मिश्र, आकाश मिश्र व शुभम मिश्र की देख—रेख में भोर में 4 बजे गर्भगृह में हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिये मंदिर का पट खोल दिया गया। कतारबद्ध श्रद्धालु अपने इष्ट का दर्शन—पूजन कर मन्नते मांगते रहे। पूरा धाम जयकारों से गूंजता रहा। सुरक्षा व्यवस्था में सिकरारा थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाने की पुलिस व महिला कांस्टेबल व पीएसी बल मन्दिर परिसर व मेला क्षेत्र में चक्रमण करता नजर आया। महिलाओं ने मनौती के लिये कढ़ाही चढ़ायी। श्रद्धालुओं ने सुन्दर काण्ड, हनुमान चालीसा, हनुमानाष्टक, हनुमान बाहुक, बजरंग बाण का पाठ करके हवन पूजन किया। इस मौके पर लगे विशाल मेले में लोगों ने जमकर खरीददारी की जबकि बच्चों ने झूले का लुत्फ उठाया।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह