जिला आयुष समिति की बैठक ने डीएम ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश


जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला आयुष समिति की बैठक हुई जहां जिला कार्यक्रम प्रबन्धक आयुष द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन उ०प्र० द्वारा संचालित कार्यक्रमों के सापेक्ष जौनपुर में कियान्चयन की स्थिति को पी०पी०टी० के माध्यम से समिति को अवगत कराया गया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा बैठक के अन्य एजेण्डा बिन्दुओं जैसे जौनपुर में 50 बेडेड एकीकृत आयुष चिकित्सालय की स्थापना हेतु भूमि की उपलब्धता, आयुर्वेदिक चिकित्सालयों हेतु प्राप्त भूमि के खतौनी में नामान्तरण, आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के भूमि पर कब्जे संबंधित विवाद का निस्तारण, कुछ आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के विधायक निधि से विद्युत कनेक्शन एवं ग्राम प्रधान स्तर से पीने के पानी की व्यवस्था आदि हेतु संबंधित अधिकारियों को यथावश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने सिकरारा में निर्माणाधीन 30 बेडेड आयुष चिकित्सालय के संबंध में कार्यदायी संस्था यू०पी०पी०सी०एल० के प्रतिनिधि से अद्यावधि प्रगति की जानकारी कर गुणवत्तापरक एवं समय सीमा के अन्तर्गत कार्य पूर्ण किए जाने का निर्देश प्रदान किया। बैठक में उपस्थित योग प्रशिक्षक योगेश दत्त शुक्ला ने एक्यूपंचर एवं कपिंग विधा की चिकित्सा का प्रदर्शन किया जिसे जिलाधिकारी सहित उपस्थित समस्त लोगों ने श्री शुक्ला का उत्साहवर्द्धन करते हुए सराहा। अन्त में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा० कमल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी बदलापुर, उपजिलाधिकारी शाहगंज, जिला पंचायत राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, सचिव रेडकास सोसाइटी, निर्माण कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल, सी एण्ड डीएस के प्रतिनिधि सहित आयुष चिकित्सालयों के चिकित्साधिकारी, योग वेलनेस सेण्टर हेल्थ वेलनेस सेण्टर के योग प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
007

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह