डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड, गौराबादशाहपुर का औचक निरीक्षण किया गया।


              निरीक्षण के दौरान उन्होंने फार्मासिस्ट रीता गौतम से दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। फार्मासिस्ट ने बताया कि सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध है। ओपीडी में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डा0 रमेश चंद्र, दिनेश सरोज, डा0 श्वेता यादव ओपीडी में मरीज देख रहे थे। जिलाधिकारी के द्वारा मरीजो से स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, उन्होंने मरीजों से पूछा कि डाक्टर के द्वारा बाहर की दवा लिखी जाती है कि नहीं जिस पर मरीजों के द्वारा बताया गया कि अस्पताल में ही दवा उपलब्ध कराई जाती है।


             जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र पर एंटीवेनम और एंटीरेबीज के इंजेक्शन की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली जिस पर उन्हें अवगत कराया गया कि एंटीवेनम और एंटी रेबीज इंजेक्शन पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है।


            जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील न होने के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा बी फार्मा के प्रशिक्षुओं से भी वार्ता की गई, उन्हें हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने लैब टेक्नीशियन विक्रम से जांचों के सम्बन्ध में जानकारी ली। लेबर रूम में जाकर व्यवस्थाओं को देखा और पूछा कि महीने में कुल कितनी डिलीवरी होती है जिस पर डा0 रमेश ने बताया कि लगभग 50 डिलीवरी की जाती है।
             जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सकों को निर्देशित किया कि समय से स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित होकर मरीजों का अच्छे से इलाज किया जाए।


              इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां