जौनपुर में धूमधाम से मनाया गया बुढ़वा मंगल, चहुंओर लगे जयकारे


जौनपुर। जनपद में बुढ़वा मंगल बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से शुरू हुआ दर्शन—पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। नाग पंचमी के बाद पड़ने वाले पहले मंगलवार को बुढ़वा मंगल मनाया जाता है। शहर के बडे हनुमान मंदिर रासमंडल, कोतवाली चौराहा, रुहट्टा, गोमती नदी के हनुमान घाट, बीआरपी इण्टर कालेज हनुमान मंदिर पर धूमधाम से बुढ़वा मंगल का पर्व मनाया गया। बडे़ हनुमान मंदिर परिसर में मेले का आयोजन हुआ।
इस मौके पर विगत 14 वर्षों के भांति इस वर्ष भी संस्थापक/अध्यक्ष संदीप मोदनवाल की नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा एवं 56 भोग का प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। शोभायात्रा का प्रारम्भ नवदुर्गा शिव मन्दिर विसर्जन घाट से नगर के प्रमुख मार्ग ओलन्दगंज, शाही पुल से होते हुए चहारसू, कोतवाली, सब्जी मंडी, सुतहट्टी चौराहा से होते हुये अटाला मस्जिद, शाही किले के रास्ते से सद्भावना पुल से ओलन्दगंज चौराहे पर स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर पर आरती एवं प्रसाद वितरण के बाद समापन हुआ।
शोभायात्रा को सफल बनाने के लिये गौतम सोनी, संदीप अग्रहरि, सत्य नारायण केसरी, किन्नर समाज की जिलाध्यक्ष बिट्टो किन्नर, सोनू मोलनवाल, शिवम सोनी, अशोक सेठ, द्वारिकाकेश अग्रहरि, राजेश अग्रहरि, सुमित अग्रहरि, अभिषेक अग्रहरी, आकाश अग्रहरि, पन्ना ओझा, संजय जायसवाल, साधना अग्रहरि, उपासना अग्रहरि अन्य तमाम लोग उपस्थित रहे। सभी लोगों ने अपनी मनोकामनाएं पूरी करने हेतु प्रार्थना किया।
001

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां