दिव्यांग स्कूल बक्शा के बच्चों ने जीता सबका दिल


बक्शा, जौनपुर। हर्षिता इण्टरनेशनल दिव्यांग स्कूल बक्शा में दिव्यांग बच्चों के बीच झण्डारोहण कार्यक्रम हुआ जिसके मुख्य अतिथि सिकन्दर गिरी एवं विशिष्ट अतिथि एडवोकेट रजनीश शुक्ला कलेक्ट्रेट, डा. विकास यादव बासुदेव हास्पिटल नईगंज, डा. मिथिलेश मौर्या रहे। अतिथियों ने झण्डारोहण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जिसके बाद सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संस्थान ने अतिथियों को बैच लगाकर, तिरंगा दुपट्टा पहनाकर, माला पहनाकर स्वागत किया जिसके बाद मानसिक दिव्यांग/मूकबधिर रोली, लक्ष्मी, आस्था, अभिषेक, शिवम्, आर्यन, दीपक, गोलू, अंश, ओम, लकी सरोज आदि दिव्यांग बच्चों ने 20 राष्ट्रीय गीत पर सुन्दर नृत्य करके सबका दिल जीत लिया। उपस्थित लोगों ने बच्चों को मिठाई खाने के लिये आर्थिक सहायता दिया जिसके बाद मुख्य अतिथि सिकन्दर ने दिव्यांग बच्चों को हर सम्भव मदद करने का वादा किया। प्रबन्धक विनोद माली ने बताया कि यह संस्थान दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षण प्रशिक्षण, भोजन, कपड़ा, स्वास्थ्य, परीक्षण, दिव्यांग प्रमाण पत्र व उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराता है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रमोद सैनी ने किया जिसके समापन के बाद दिव्यांग बच्चे सहित अभिभावकों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर युवा नेता मनीष सिंह, बीडीसी विशाल पाण्डेय, डॉ एलके विश्वकर्मा, राम अवतार माली, सुरेश शर्मा, मनोज शर्मा, सत्य प्रकाश दुबे, सरस्वती चौहान, दिव्यांश उपाध्याय, अंकित पांडेय, प्रमोद दुबे, अरुण मौर्या, मुन्ना, पवन अग्रहरि, संतोष गुप्ता, संतोष गुप्ता, डिम्पू, आलोक सिंह, अजय यादव, मंटू, शिल्पा, गुप्ता, प्रिंसिपल बेबी कुशवाहा, संदीप यादव, जितेन्द्र मौर्या, कोकिला मौर्या, सोनम यादव, सीबू मौर्या, मनोज माली, जिलेदार विश्वकर्मा, मंजू प्रजापति, शिवम सैनी सहित तमाम दिव्यांग बच्चे, अभिभावक आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां