हवन-यज्ञ के साथ शुभारम्भ हुआ योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर


जौनपुर। योग गुरू बाबा रामदेव के दिशा निर्देशन में जन तक अपनी प्राचीनतम विरासत योग, आयुर्वेद, पंचकर्म, षट्कर्म और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों को पहुंचाकर लोगों को स्वस्थ बनाने के उद्देश्य के तहत पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में लगभग 100 घण्टे तक चलने वाले योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ लोहिया पार्क में प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक हुआ। पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति ने बताया कि यह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर कुछ विशिष्ट उद्देश्यों के तहत किया जाता है जिसमें प्रतिभाग करने वाले व्यक्ति को योग के मूलभूत सिद्धांतों के साथ एडवांस योग का प्रशिक्षण देकर पूरी तरह से योग में पारंगत किया जाता है। यहां से प्रशिक्षित व्यक्ति को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव के सानिध्य में पांच दिनों तक एडवांस योग का प्रशिक्षण लेना होता है जिसमें पंचकर्म, षट्कर्म के साथ सभी तरह की प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों में पारंगत किया जाता है। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी शम्भूनाथ, शशिभूषण, डॉ ध्रुवराज, सिकन्दर, राजकुमार, विकास कुमार, राजन सिंह, प्रियंका राजपूत, विरेन्द्र यादव, अर्जुन सिंह, क्षमा सिंह, जगदीश, प्रेमचन्द, उत्तम जायसवाल, अनिल यादव, जटाशंकर, श्याम सुन्दर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां