कवि की कृतियां करती हैं समाज का मार्गदर्शन,पुण्यतिथि पर याद किये गये डा. क्षेम

जौनपुर– महान विभूतियां कभी नहीं मरती। उनके आदर्श, उनकी कृतियां उनके न रहने पर भी समाज का मार्गदर्शन करती है। उक्त विचार उ.प्र. लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रो. आरएन त्रिपाठी ने साहित्य वाचस्पति डा. श्रीपाल सिंह क्षेम की 14वीं पुण्यतिथि पर विकलांग पुनर्वास केन्द्र लाइन बाजार में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में व्यक्त किया। उन्होंने कहाकि डा. धर्मवीर भारती, हरिबंश राय बच्चन, महादेवी वर्मा, प्रो. रामकुमार वर्मा ने डा. क्षेम को अपने वात्सल्य से पाला-पोषा था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम ने अपने पिता स्व. डा. श्रीपाल सिंह क्षेम से संबंधित अनेक संस्मरण प्रस्तुत किया। उक्त अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ कवयित्री डा. विभा तिवारी ने-छेड़ तू वीणा के तार हंसवाहिनी वीणा वादिनी गूंजे मधुर झनकार। वाणी वंदना से किया। कवयित्री कालोज पाठक ने-बाबा तेरी लाडली बिन तेर ब्याही जायेगी। करूण रस से ओत प्रोत गीत सुनाया तो श्रोताओं की आंख ेनम हो गयी।

Oplus_131072

ओज के कवि डा. रणजीत सिंह ने-जग है एक नाट्यशाला। यह जग जीवन का अंगना है। जग में कोई नहीं पराया, ना ही कोई अपना है।। मानस मराल डा. आरपी ओझा ने-राष्ट्र की भक्ति को तोलना चाहिये। देह की शक्ति को तोलना चाहिये गर कोई राष्ट्र की अस्मिता को छुए। खून है तो उसे खौलना चाहिये कविता से राष्ट्र ऊर्जा प्रवाहित की। कविता से श्रोतागण को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में अखिलानन्द पांडेय, सूर्यभान उपाध्याय, फूलचन्द्र भारती, बेहोश जौनपुरी आदि ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकांे को बांधे रखा।

उक्त अवसर पर दयासागर राय, राजेन्द्र सिंह, दयाशंकर सिंह, ओमप्रकाश दूबे एडवोकेट, डा. भारतेन्दु मिश्र, रामदयाल द्विवेदी, लोकेश यादव, पं. गौरीशंकर मिश्र आदि ने डा. क्षेम को श्रद्धांजलि दी। संचालन सभाजीत द्विवेदी प्रखर तथा आभार ज्ञापन डा. पीपी दूबे ने किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां