माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल जौनपुर में सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था का सशक्त तंत्र

जौनपुर – माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, जौनपुर सदैव अपने विद्यार्थियों की सुरक्षा, भावनात्मक स्वास्थ्य और समग्र विकास को सर्वोपरि मानता है। विद्यालय ने सुरक्षा और अनुशासन के लिए एक मजबूत प्रणाली विकसित की है, जिसमें आधुनिक तकनीक और सतर्क निगरानी का विशेष ध्यान रखा गया है।

विद्यालय परिसर के प्रत्येक क्षेत्र में CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाती है। प्रवेश द्वार पर प्रतिदिन मेटल डिटेक्टर से जांच, बैग चेकिंग और सरप्राइज़ बस चेकिंग सुनिश्चित की जाती है। साथ ही, प्रत्येक आगंतुक और विद्यार्थी का रिकॉर्ड एंट्री गेट पर दर्ज किया जाता है।

छात्रों की भावनात्मक व सामाजिक सुरक्षा के लिए नियमित रूप से अवेयरनेस सेशन्स आयोजित किए जाते हैं, जिनमें हिंसा, नशे से बचाव, बुलिंग, कानूनी जागरूकता तथा अभिभावकों की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा होती है। आवश्यकतानुसार छात्रों और अभिभावकों को काउंसलिंग भी दी जाती है।

विद्यालय का छात्र परिषद एवं प्रीफेक्ट सिस्टम सक्रिय रूप से कार्य करता है। प्रत्येक अवधि में फ्लोर इंचार्ज की ड्यूटी, नियमित कोऑर्डिनेटर एवं प्रिंसिपल राउंड्स, और वॉशरूम के पास सपोर्ट स्टाफ की सतत उपस्थिति अनुशासन और सुरक्षा को और मजबूत बनाती है।

हर सुबह सभा में डेली अफ़र्मेशन और मूल्यों पर चर्चा के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन के उच्च आदर्शों से जोड़ा जाता है। किसी भी अनुशासनहीनता की स्थिति में विद्यालय तुरंत कार्रवाई करता है।

इस उत्कृष्ट व्यवस्था के पीछे प्रिंसिपल श्रीमती श्वेता मिश्रा का नेतृत्व, तथा डायरेक्टर्स श्री अरविंद सिंह एवं श्री विख्यात सिंह का सतत मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। साथ ही, विद्यालय के संरक्षक श्री रमेश सिंह एवं दिनेश सिंह का सहयोग विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो सदैव मार्गदर्शन और संरक्षण प्रदान करते हैं।

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, जौनपुर अपने विद्यार्थियों की सुरक्षा, मानसिक व शारीरिक विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां