देश में अच्छी सरकार चल रही: धनन्जय सिंह


महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गद्दोपुर स्थित राय रतन बहादुर सिंह आईटीआई कालेज प्रांगण में पूर्व सांसद धनंजय सिंह का जनसंवाद कार्यक्रम व जनसभा हुआ जहां पूर्व सांसद का समर्थकों ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। साथ ही पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि हम लोग कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन और मतदान करने का निर्णय लिया है। लोकतंत्र में एक एक मत का बहुत महत्व है। केन्द्र की वर्तमान सरकार अच्छा कार्य कर रही है जिसे एक बार और केन्द्र में सरकार बनाने का लक्ष्य हम लोग पूरा करेंगे। जौनपुर की दोनों सीट पर भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए तन्मयता से लगे और अधिक से अधिक मतदान कराये जिससे जीत सुनिश्चित हो। न्याय पालिका पर भरोसा है। हम जल्द ही क्लीन चिट होकर निकलेंगे। देश में राष्ट्र हित में एक कानून होना चाहिए जिसका समर्थन हम लोग करेंगे।
कार्यक्रम आयोजक/भाजपा नेता/प्रमुख पति विनय सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। साथ ही कहा कि पूर्व सांसद के संकट की घड़ी में लक्ष्मण, भरत की तरह भाई बनकर कार्यकर्ताओं के साथ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिश्चंद द्विवेदी एवं संचालन दिब्य प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख अशोक सिंह, पूर्व प्रमुख संतोष तिवारी, राहुल सिंह, हरिश्चंद द्विवेदी, अशोक सिंह, विनोद सिंह, संजय सिंह, सौरभ सिंह, राहुल सिंह, गौरीशंकर सिंह, बबलू सिंह सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
004

  • Related Posts

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    जौनपुर, 15 अक्टूबर, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां