पुलिस प्रेक्षक की मौजूदगी मे जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा प्रत्याशियो के साथ की बैठक

जौनपुर 20 मई, – पुलिस प्रेक्षक देवव्रत दास की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार मॉदड ने कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के प्रत्याशियों/प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
            बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्याशियों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए निर्वाचन के सम्बंध मे विस्तृत जानकारी दी और कहा कि सभी प्रत्याशी निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन्स के अनुसार तथा शान्तिपूर्ण तरीके से प्रचार-प्रसार करे। आचार संहिता की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।
             जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि प्रत्याशी बूथ, मतदान केन्द्र से 200 मीटर दूर बनेगा। मतदान के दिन पोलिंग एजेन्ट सहित किसी को भी बूथ के अन्दर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नही हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर निर्वाचन आयोग गम्भीर है, जिसे प्रभावित करने वालो के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जाएगी। सभी प्रत्याशी और कार्यकर्ता शान्तिपूर्ण तरीके तथा गरिमापूर्ण आचरण करते हुए प्रचार-प्रसार करें।
                 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर सहित प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पूर्व सांसद धनंजय सिंह की माता लालती देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

    सिकरारा (जौनपुर): पूर्व सांसद धनंजय सिंह की माता समाज सेविका लालती देवी की 23वीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव बंसफ़ा में गुरुवार श्रद्धांजलि देने…

    Continue reading
    जौनपुर – डीएम के कड़े तेवर, खुटहन के हसनपुर में सरकारी जमीन पर से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

    डीएम ने बार- संघ से की अपील, शिकायतों को संज्ञान में लाएं, निस्तारण की प्रक्रिया तक रखे सब्र जौनपुर 11 जून,—- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश…

    Continue reading

    You Missed

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

    आज मनाई जाएगी स्व. अशोक कुमार सिंह की पंचम पुण्यतिथि

    वरिष्ठ भाजपा नेता रामआसरे सिंह का निधन, शोक की लहर

    नगर पंचायत जफराबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती