विश्वविद्यालय समर्थ पोर्टल पर सशक्त उपस्थिति कराये दर्ज – कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल

जौनपुर – वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में कुलपति प्रो वंदना सिंह की अध्यक्षता में समर्थ पोर्टल के क्रियान्वन हेतु अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों की बैठक हुई. भारत सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत देश के सभी राज्य विश्वविद्यालय इससे जुड़ रहे है. विश्वविद्यालय ने भी समर्थ पोर्टल पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी कर ली है. आने वाले समय में विश्वविद्यालय की हर शैक्षणिक, प्रशासनिक और अकादमिक गतिविधि इस पर होगी. बैठक में कुलपति प्रो वंदना सिंह ने कहा कि डिजिटल का जमाना है, समर्थ पोर्टल पर सूचनाएं अपलोड होने से बहुत सारे लाभ होंगे. उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष समर्थ पोर्टल पर पाठ्यक्रम विवरण एवं विद्यार्थियों की सूचना शीघ्र अपडेट करे. उन्होंने पोर्टल के विभिन्न आयामों पर समन्वयकों से विस्तार से चर्चा की. कुलसचिव महेंद्र कुमार से समर्थ पोर्टल के सम्बन्ध में शासन से मिले निर्देशों से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि इस कार्य को सभी विभाग प्राथमिकता पर करें. गौरतलब है कि बीतें दिनों उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला ‘समर्थ से सामर्थ्य‘ सम्पन्न हुई थी । जिसमें प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में ‘समर्थ पोर्टल‘ को सफलतापूर्वक लागू के लिए अनुबंध हुआ था. इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक अजीत कुमार सिंह, प्रो अजय प्रताप सिंह, प्रो मनोज मिश्र, प्रो सौरभ पाल, प्रो संदीप सिंह, डॉ आशुतोष सिंह, उप कुलसचिव बबिता सिंह, डॉ अमित वत्स समेत अधीक्षक एवं प्रभारी उपस्थित रहे.

  • Related Posts

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    जौनपुर, 15 अक्टूबर, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां