महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने  निशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का  किया शुभारंभ

जौनपुर – अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने युवतियों और महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए  निःशुल्क एक माह ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ रूप रंग ब्यूटी पार्लर केंद्र शिवा जी नगर मडियाहू मे किया गया !


कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए महिला थानाध्यक्ष सरोज सिंह जी ने कहा कि अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा नारी उत्थान एवम उनकी आत्मनिर्भरता के लिए इस तरह के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन निश्चित रूप से प्रशिक्षणार्थियों के लिए कारगर साबित होगा, संस्थाध्यक्ष उर्वशी सिँह ने प्रशिक्षिका श्रीमती अंतिमा जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओ को स्वावलंबी बनाने की इस मुहिम से युवतियां अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी तथा उनके आत्मविश्वास मे वृद्धि होगी! ट्रस्ट परिवार द्वारा इस तरह के कई बार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा चुका है, इस अवसर पर गुलाबी किन्नर अध्यक्ष बिट्टू किन्नर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में बच्चियों का उत्साह देखकर बहुत ही खुशी का अनुभव हो रहा है,! बड़ी संख्या में बच्चियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया! प्रशिक्षिका अंतिमा जायसवाल ने कहा कि बच्चियों को सिखाने के बाद हर सप्ताह एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने पर समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा!जिससे बच्चियों के अंदर सीखने की चाह और उत्साह की भावना बनी रहेगी!  

कार्यक्रम का संचालन और आभार महा सचिव राधिका सिंह ने किया! कार्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रस्ट परिवार के कोषाध्यक्ष नागेंद्र नाथ सिंह, पिंटू गिरी, रूपेश जायसवाल सुशीला जायसवाल ज्योति.सीमा.अंकिता तिवारी वंदना. अंशिका.निक्की.कंचन.विभा.भूमिका. अंतिमा.नीलम.भारती.सरिता.अंकिता मिश्रा. नगीना.शबनम.कविता.रामिला शिवानी.पूनम.रागिनी.रंजना.आराधना. लक्ष्मी रिया.नुजहत अन्य लोग उपस्थित रहे!

  • Related Posts

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    जौनपुर, 15 अक्टूबर, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां