जौनपुर -जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. द्वारा मंगलवार को वीवी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रख-रखाव का जायजा लिया। उन्होंने प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वीवी पैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए तथा सीसीटीवी कैमरों सहित सभी सुरक्षा उपकरण सदैव क्रियाशील रहें। वेयरहाउस परिसर में साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं नियमित रूप से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, ईवीएम/वीवी पैट से संबंधित अभिलेखों का नियमानुसार रख-रखाव एवं अभिलेखीय प्रक्रियाओं का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार नियमित निरीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

  • Related Posts

    जौनपुर के डॉ. आरएन त्रिपाठी बने चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपतिटीडी कॉलेज में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष से बीएचयू के प्रोफेसर तक का तय किया सफर

    जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत बुढ़नेपुर गांव के निवासी डॉ. आरएन त्रिपाठी को चित्रकूट स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय का नया कुलपति…

    Continue reading
    बृजभूषण शरण सिंह का संदेश—गांव हमारी जड़, इससे जुड़े रहना जरूरी जौनपुर में श्रीराम कथा में शामिल हुए पूर्व सांसद, भव्य स्वागत के बीच राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी करने से किया इनकार

    जौनपुर।पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को जौनपुर पहुंचे, जहां श्रीराम कथा में शामिल होने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर के डॉ. आरएन त्रिपाठी बने चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपतिटीडी कॉलेज में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष से बीएचयू के प्रोफेसर तक का तय किया सफर

    KISNA ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अपने एक्सक्लूसिव की आउटलेट का किया शुभारंभ

    बृजभूषण शरण सिंह का संदेश—गांव हमारी जड़, इससे जुड़े रहना जरूरी जौनपुर में श्रीराम कथा में शामिल हुए पूर्व सांसद, भव्य स्वागत के बीच राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी करने से किया इनकार

    जौनपुर -किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा: डा. एहतेशाम

    जौनपुर -कैकेयी को मंथरा ने दो वरदानों की दिलायी याद

    जौनपुर -संतुष्ट व्यक्ति पर हीहोती हैहर परिस्थिति में भगवान की कृपा : पंडित रजनीकांत द्विवेदी, कथा व्यास