जौनपुर -परीक्षा देकर लौट रहे कक्षा नौ के छात्र को घेरकर चाकू-पंच से हमला, 20-22 नकाबपोश युवकों के साथ हमला करने का आरोप सिर व गले में गंभीर चोट लगने से मौके पर बेहोश हुआ छात्र,पिता ने कोतवाली में दी तहरीर ,सिटी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के बाद भी नहीं किया मुकदमा पंजीकृत

जौनपुर -सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सेंट पैट्रिक्स स्कूल के कक्षा नौ के छात्र जैन शाह पर आज बुधवार को परीक्षा देकर घर लौटते समय राजा साहब पोखरे के पास हमला किए जाने का मामला सामने आया है।छात्र के पिता खालिद शाह ने आरोप लगाया है कि पुरानी कहासुनी की रंजिश में उसके सहपाठी अभिनेंद्र ने करीब 20-22 नकाबपोश युवकों के साथ मिलकर बेटे को रास्ते में घेर लिया और चाकू व पंच आदि से हमला कर दिया। हमले में सिर, गले समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आने से छात्र मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया गांव निवासी पिता खालिद शाह की ओर से कोतवाली (सदर) में दी गई तहरीर के अनुसार घटना बुधवार सुबह करीब 11:15 बजे की है। जैन शाह परीक्षा समाप्त होने के बाद राजा साहब पोखरे के रास्ते पैदल घर लौट रहा था।आरोप है कि पोखरे के पास पहले से घात लगाए बैठे अभिनेंद्र और उसके साथियों ने उसे रोक लिया।इसके बाद नकाबपोश युवकों ने उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी।आरोप है कि हमलावरों ने चाकू और पंच से छात्र के सिर व गले सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर प्रहार किए।हमले के दौरान गंभीर चोट लगने से छात्र अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे अचेत अवस्था में पड़ा देखकर वहां से गुजर रहे एक रिक्शा चालक ने तत्काल उसे अटाला मस्जिद स्थित एक क्लिनिक पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन आगे उपचार के लिए उसे चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने में जुटे रहे।पुरानी कहासुनी को बताया हमले की वजहतहरीर में छात्र के पिता ने आरोप लगाया है कि स्कूल में हुई पुरानी कहासुनी को लेकर अभिनेंद्र उनके बेटे से रंजिश रखता था। इसी रंजिश में उसने अन्य बाहरी युवकों के साथ मिलकर हमला किया।पिता ने नामजद अभिनेंद्र के अलावा 20-22 अज्ञात नकाबपोश युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने छात्र का चिकित्सकीय परीक्षण कराया।चौकी प्रभारी सिपाह प्रभात त्रिपाठी ने घटना स्थल निरीक्षण कर मामले की जानकारी इकठ्ठा किया। हैरत की बात यह‌ की गम्भीर चोट लगने के बाद भी सिटी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया। पूरे घटनाक्रम की जानकारी हेतु शहर कोतवाल अनीता सिंह के सीयूजी नंबर -9454403619 व एसपी सिटी आयूष श्रीवास्तव के सीयूजी नंबर -9454401066 पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन काल रिसीव नहीं हुआ,जो जांच एवं कार्यवाही का विषय है। प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ महाराज जी का सख्त निर्देश है की पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी सीयूजी नंबर हर हाल में रिसीव करें लेकिन शहर पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी अपने दायित्व से पूरी तरह से भटक गए हैं जिससे आमजन में पुलिस के कार्य शैली पर सवालिया निशान लग रहा है। समय रहते पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी अपने कार्यशैली में जनता के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन सही तरीके से नहीं किए तो इसका खामियाजा प्रदेश में सत्ता सीन भाजपा सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में भुगतान पड़ेगा। हैरत की बात यह की शहर विधानसभा के विधायक गिरीश चंद्र यादव वर्तमान में प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री है, जिनके विधानसभा क्षेत्र की पुलिस बेलगाम हो गई है। जनपद प्रबुद्धजनों ने उत्तर प्रदेश सरकार के डीजीपी से आग्रह किया है जनहीत में आपराधिक घटनाक्रम को संज्ञान मे लेना चाहिए, और गैर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध जांच कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जिससे जनता में शासन सत्ता के प्रति एक अच्छा संदेश जाए।

  • Related Posts

    जौनपुर -जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. द्वारा मंगलवार को वीवी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रख-रखाव का जायजा लिया। उन्होंने प्रभारी अधिकारी…

    Continue reading
    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    प्रो. राकेश कुमार सिंह सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और उच्च शिक्षा प्रशासन में कुलसचिव, परीक्षा कार्य से जुड़े दायित्व, छात्र…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर -परीक्षा देकर लौट रहे कक्षा नौ के छात्र को घेरकर चाकू-पंच से हमला, 20-22 नकाबपोश युवकों के साथ हमला करने का आरोप सिर व गले में गंभीर चोट लगने से मौके पर बेहोश हुआ छात्र,पिता ने कोतवाली में दी तहरीर ,सिटी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के बाद भी नहीं किया मुकदमा पंजीकृत

    जौनपुर -जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. द्वारा मंगलवार को वीवी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,