डीएम की अध्यक्षता में सावन माह/ मोहर्रम को लेकर शांति- समिति की बैठक हुई संपन्न

जौनपुर –  जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में मोहर्रम तथा सावन माह के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।  जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाये जाए। तहसील स्तर पर भी शांति समिति की बैठक संबंधित एसडीएम तथा थानाध्यक्ष द्वारा कर ली जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि 03 जुलाई तक तहसील स्तर पर यह मीटिंग हो जानी चाहिए।           मोहर्रम के दौरान ताजिया निकालने का रुट पूर्व की भांति ही निर्धारित होंगे, इसमें किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं होगा। ताजिया की ऊंचाई 8 से 12 फीट के बीच ही रहनी चाहिए। इस दौरान किसी भी हाल में पेड़ अथवा तार हटाने की कार्रवाई नहीं की जाएगी। कर्बला को लेकर किसी विवादित स्थल के निस्तारण के पश्चात ही ताजिया रखे जाएं। समुदायों में टकराव की स्थिति उत्पन्न न हो। जहां कही भी ताजिया निकाले जाने है वहां पूर्व में ही उक्त मार्ग की पेट्रोलिंग कर ली जाए। ट्रैफिक, रूट डायवर्जन आदि की व्यवस्था पहले से ही कर ली जाए। डीजे का साउण्ड निर्धारित मानक के अनुसार ही रहना चाहिए। त्योहारों से पूर्व मार्गो की मरम्मत कर ली जाए। कर्बला व कावड़ के मार्ग तथा शिवालय जाने वाले मार्ग सहित अन्य प्रमुख मार्गों के मरम्मत के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिए गए तथा मार्गों की साफ-सफाई के निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिए गए हैं। एसडीएम को निर्देशित किया गया कि कहीं भी जल-जमाव की स्थिति न हो।  अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया गया कि कहीं भी लटकते हुए तार न पाए जाएं। कांवड़ियों के लिए सुविधा शिविर की व्यवस्था कर ली जाए। शिवालय पर जाने वाले मार्गों के साफ-सफाई कर ली जाए और अनावश्यक कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाए। सभी सीएचसी, पीएचसी पर रेबीज तथा एंटी स्नेक वेनम की व्यवस्था कर ली जाए और कावड़ मार्गों पर मेडिकल कैम्प की भी व्यवस्था कर ली जाए। आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि सुनिश्चित करें कि मदिरालय ससमय बंद हो तथा अवैध मदिरा की बिक्री न हो।             पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा ने कहा कि उपरोक्त आदेशों के उल्लंघन पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। सभी दुकानों पर समानो की रेट लिस्ट लगा दी जाए, इस दौरान शस्त्रों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।   इस दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 रामअक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार समस्त एसडीएम सहित अन्य अधिकारीगण तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    प्रो. राकेश कुमार सिंह सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और उच्च शिक्षा प्रशासन में कुलसचिव, परीक्षा कार्य से जुड़े दायित्व, छात्र…

    Continue reading
    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    डीएम ने ड्राईविंग ट्रेनिंग सेंटर का किया औचक निरीक्षण ,इस दौरान अवधेश कुमार एवं शिवपूजन पटेल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वकील के…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न