अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में टीमों का गठन करके चलाया गया मेगा ड्राइव


पराऊगंज, जौनपुर। प्रबंधन के दिशा निर्देशों के अनुपालन में जलालपुर बाजार में अधिशासी अभियन्ता इं. दिव्य रंजन के नेतृत्व में 5 टीमों का गठन करके मेगा ड्राइव चलाया गया जिसमें 238 उपभोक्ताओं के परिसर पर चेकिंग किया गया। 32 बकायेदार उपभोक्ताओं का विद्युत बिल बकाया होने पर विद्युत विच्छेदन किया गया। 14 उपभोक्ताओं का संयोजन को  घरेलू विधा से वाणिज्यिक विधा में परिवर्तित किया गया तथा 12 किलोवाट की भार वृद्धि की गयी। 12 खराब मीटर को चिन्हित के मीटर बदलने की कार्यवाही की गयी। अभियान में कुल 4.5 लाख की राजस्व वसूली की गयी। अभियान में उपखण्ड अधिकारी जलालपुर इं. राहुल कुमार , उपखण्ड अधिकारी केराकत इं. संजीव भास्कर, उपखण्ड अधिकारी मुफ्तीगंज संजीव राम, अवर अभियंता जलालपुर कृपाशंकर पटेल, अवर अभियन्ता बराई दिलीप कुमार, अवर अभियन्ता नई बाजार गौरव विश्वकर्मा, अवर अभियन्ता डोभी पंकज, अवर अभियन्ता केराकत चित्रसेन प्रसाद, टीजी 2 शशांक सिंह, आशुतोष दुबे, जेएमटी जितेन्द्र यादव सहित जलालपुर, सेहमलपुर के सभी लाइन स्टाफ व जलालपुर बाजार के मीटर रीडर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां