विज्ञान मेला प्रदर्शनी से लोगों को दी गयीं जानकारियांबच्चों की 90 टीमों ने सौ से अधिक प्रोजेक्ट का किया प्रदर्शन


रघुवर गंगा स्मारक बालिका इण्टर कॉलेज जंगीपुर खुर्द में हुआ आयोजन
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द के रघुवर गंगा स्मारक बालिका इंटर कॉलेज में तकनीकी विज्ञान मेला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जहां छात्र—छात्राओं की 90 टीमों ने अपने प्रोजेक्ट को लेकर हिस्सा लिया और लोगों को नई तकनीकियों के बारे में जागरूक किया। बता दें कि कॉलेज परिसर में विज्ञान, तकनीकी, पर्यावरण, साफ सफाई व खानपान, ऊर्जा संरक्षण, तकनीकी कृषि यन्त्रों के बारे में छात्रों के छात्राओं की 90 टीमों ने सौ से अधिक प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रदर्शन किया। विज्ञान के प्रति आधुनिक, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, खान—पान की प्रोजेक्ट के माध्यम से जानकारी दी गयी। वहीं खाने—पीने के नियमों के बारे में बताया गया। जल एव ऊर्जा संरक्षण को लेकर तमाम तकनीक के प्रोजेक्ट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। खेती करने की तकनीकी कृषि यंत्रों के बारे में भी प्रोजेक्ट के माध्यम से अपने हुनर का लोहा मनवाया। विज्ञान मेले प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा नेता एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव ने किया जिन्होंने बच्चों के कला कौशल उनकी प्रतिभा को देखकर सराहना किया। साथ ही कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस इन्हें तरसते की जरूरत है। प्रबन्धक जगन्नाथ यादव ने छात्रों के उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उप प्रबन्धक राजेन्द्र यादव ने अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों, छात्रों के प्रति आभार जताते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जनार्दन प्रसाद अस्थाना, राम अचल यादव, राजदेव यादव, सियाराम, बृजनाथ प्रधान, जयहिन्द प्रधान, उदयराज विश्वकर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां