अनियंत्रित ऑल्टो कार हाईवे से खाई में पलटी एक व्यक्ति की मौत

बदलापुर/ जौनपुर- सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत साढ़ापुर गांव से होकर गुजरे फोरलेन हाईवे पर सोमवार की सुबह करीब 10 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खाई में जा गिरी और पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायल व्यक्ति को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जौनपुर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

थाना प्रभारी सिंगरामऊ सैयद हुसैन मुन्तजर ने बताया कि बाराबंकी जिले के कोतवाली नवाबगंज क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय नसीरुद्दीन सिद्दकी पुत्र सलरूद्दीन अपने साथी वसीम अहमद के साथ ऑल्टो कार से जौनपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वाहन साढ़ापुर गांव के पास पहुंचा, चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार हाईवे से नीचे खाई में उतरकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में नसीरुद्दीन सिद्दकी की मौके पर ही मौत हो गई

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह