विकास को मिली रफ्तार, श्रीकृष्णानगर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण तेज

बदलापुर /जौनपुर– विधानसभा क्षेत्र की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को साकार करते हुए प्रयागराज–गोरखपुर मार्ग पर स्थित श्रीकृष्णानगर रेलवे क्रॉसिंग भलुवाही के संपार संख्या 23-सी पर दो लेन रेल उपरिगामी सेतु (ओवरब्रिज) का निर्माण कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। वर्षों से जाम और आवागमन की समस्या झेल रहे क्षेत्रवासियों के लिए यह परियोजना बड़ी राहत लेकर आई है।
बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के सतत प्रयासों और जनहित में उठाए गए कदमों का ही परिणाम है कि यह महत्वपूर्ण परियोजना अब धरातल पर साकार होती दिखाई दे रही है। निर्माण कार्य के तहत आज से ओवरब्रिज पर गार्डर रखने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे कार्य ने एक और अहम चरण में प्रवेश कर लिया है। गार्डर लॉन्चिंग के साथ ही सेतु निर्माण की गति और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग पर अक्सर घंटों जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ व्यापार और आपात सेवाओं पर भी असर पड़ता था। ओवरब्रिज के निर्माण से प्रयागराज और गोरखपुर की ओर जाने वाले वाहनों को सुगम आवागमन मिलेगा और समय की बचत होगी।


विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बदलापुर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। यह ओवरब्रिज न केवल यातायात व्यवस्था को सुधारने में सहायक होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई दिशा देगा। क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां