अभियान चलाकर बिना नम्बर के 50 ई—रिक्शा किये गये सीज


यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं: सुशील मिश्र
जौनपुर। यातायात विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में जाम की स्थिति को बहाल करने के लिये चलाये जा रहे मुहिम के दौरान बिना नम्बर व नम्बर प्लेट के साथ जिसके कागजात पूरे नहीं हैं, ऐसे सभी ई—रिक्शा को सीज किया जा रहा है।

इस बाबत पूछे जाने पर यातायात निरीक्षक सुशील मिश्रा ने बताया कि नगर के लगभग सभी चौराहों पर ई—रिक्शा द्वारा जाम लगाया जाता है जबकि जाम की स्थिति से निपटने के लिये रूट निश्चित किया गया। रूट नम्बर लगाये गये हैं, फिर भी ये सभी नगर में घुस करके जाम लगाते हैं।

श्री मिश्र ने आगे बताया कि जनपद में जितने भी ई—रिक्शा के डीलर हैं, उन्हें भी सचेत करते हुये नोटिस जारी किया जा रहा है कि थोड़े पैसे लेकर किस्त पर ई—रिक्शा दे दे रहे हैं। ई—रिक्शा चालक बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन चला रहे हैं, इसलिये जितने भी ई—रिक्शा वाहन बेचे जायं, उनका रजिस्ट्रेशन कराकर नम्बर प्लेट सम्भागीय परिवहन विभाग से लेकर जल्द से जल्द दें। इसके लिये यातायात विभाग भी सम्भागीय कार्यालय को पत्र जारी किया जा रहा है।

श्री मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को चलाये गये अभियान में जय नारायण, हरेंद्र सिंह सहित कई आरक्षी शामिल रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां