अवैध खनन पर का शिकंजा,खनन विभाग ने चार ‘डंप’ किए सीज

फ़ोटो

जफराबाद

लाइन बाजार थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। रविवार को खनन अधिकारी सुखेन्द्र सिंह ने थाना लाइनबाजार क्षेत्र के अंतर्गत फुलपुर इलाके में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें मौके पर चार डंपर अवैध रूप से मिट्टी लदे मिले।

खनन अधिकारी ने जब ड्राइबर से मिट्टी लदे डंपरों के प्रपत्र मांगे, तो वे कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए खनन अधिकारी ने तत्काल चारों डंपरों को सीज कर कानूनी कार्रवाई की । साथ ही, पूरी घटना की जानकारी खनिज विभाग व जिला स्तरीय अधिकारियों को भेज दी गई है।

खनन अधिकारी सुखेन्द्र सिंह ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति को क्षेत्र या अन्य स्थानों पर बिना वैध प्रपत्रों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, डंपरों या ट्रकों से खनन करते पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने खनन माफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में प्रशासन की लगातार निगरानी रहेगी और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां