डीएम ने सहोदरपुर में ढाई हजार जरूरतमंदों में वितरित किया कम्बल


बदलापुर । जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सहोदरपुर गांव में पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के परिजनों द्वारा आयोजित कम्बल वितरण समारोह में रविवार को बतौर मुख्य अतिथि ढाई हजार जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया । पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह तथा उनके होनहार पुत्र डॉ विकास सिंह के सौजन्य से गत वर्षों की भांति कम्बल वितरण तथा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कम्बल वितरित करते हुए कहा कि ठंड से बचाव के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गरीब असहायो को आपदा विभाग के माध्यम से कम्बल वितरण किया तो जाता ही है लेकिन समाजसेवी पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह तथा उनके होनहार पुत्र डॉ विकास सिंह ने जरूरतमंदों में कम्बल वितरण कर इस कड़ाके की ठंड में पुनीत एवं सराहनीय पहल की है।वह प्रति वर्ष इस कार्य में अपना योगदान देते हैं । जिससे और अधिक असहायों को मदद मिल जाती है। जिलाधिकारी ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह की सराहना करते हुए कहा कि ठंड से बचाव हेतु गरीब और वंचित लोगों में कंबल वितरण का कार्यक्रम विगत कई वर्षों से उनके द्वारा किया जा रहा है । समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत प्रजापति ने किया। इस मौके पर उपस्थित मंचासीन जिले की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी सिंह , भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह , डॉ हरेंद्र देव सिंह,डॉक्टर सुभाष सिंह,डॉक्टर विनोद कनोजिया , पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशि प्रकाश सिंह,विधायक कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ,मछली शहर के भाजपा अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ,एसडीएम शाहगंज कुणाल गौरव तथा एसडीएम सुनील भारती को डॉक्टर विकास सिंह व सब रजिस्टार प्रतापगढ़ विनोद कुमार सिंह तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम राज सिंह ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर दिवाकर सिंह ,प्रमोद शुक्ल मोनू, रमाशंकर सिंह ,पंकज कौशिक आदि लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां