आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही पर खंड विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी को स्पष्टीकरण


जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र द्वारा अधिकारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है कि आईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर, जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें तथा शिकायतकर्ताओं से फीडबैक अवश्य लें। इसमें लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी पर कार्रवाई की।
15 अप्रैल 2025 को आई०जी०आर०एस० पोर्टल पर अनुमोदन हेतु जिलाधिकारी के लागिन पर प्राप्त निस्तारण आख्या का परीक्षण किया गया जिसमें श्रीमती जोहरा पत्नी स्व० मेहदी, निवासी ग्राम विसांवा, थाना सिकरारा, जौनपुर के चकरोड बनाये जाने की शिकायत पर ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेम नारायण,द्वारा आवास की जॉच रिपोर्ट संलग्न की गयी तथा खण्ड विकास अधिकारी, सिकरारा, सर्वेश मोहन द्वारा निस्तारण आख्या का बिना अवलोकन किये ही सरसरी तौर पर अपना हस्ताक्षर कर दिया गया है, जो जिलाधिकारी लागिन पर स्पेशल क्लोज किये जाने हेतु प्राप्त हुआ है।
उपरोक्त से यह स्पष्ट है कि विकास खण्ड सिकरारा में प्राप्त शिकायतों का सरसरी तौर पर ही निस्तारण कर दिया जा रहा है।
उपरोक्त के अवलोकनोपरांत जिलाधिकारी ने कहा कि उच्चाधिकारी तथा मा० मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त निर्देशों की जान बूझकर अवहेलना की जा रही है, जो अत्यन्त ही आपत्तिजनक है।
आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेम नारायण, एवं खण्ड विकास अधिकारी, सिकरारा सर्वेश मोहन, को स्पष्टीकरण तीन दिवस के अन्दर उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया गया और प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करते हुये एक वेतन वृद्धि स्थायी रुप से रोकने की कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी गई। समय से स्पष्टीकरण प्राप्त नही होने पर संबंधित के विरुद्ध एक पक्षीय रुप से कार्यवाही कर दी जायेगी।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां