आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार लंबित शिकायतों की गहन समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का अधिकारी स्वयं अवलोकन करें तथा निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से फीडबैक प्राप्त करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने जांच अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतों की जांच के लिए स्वयं मौके पर जाएं और तथ्यों के आधार पर आख्या प्रस्तुत करें। निस्तारण आख्या पर जांचकर्ता एवं संस्तुतिकर्ता अधिकारी के हस्ताक्षर, पदनाम और दिनांक अंकित होना अनिवार्य होगा।

जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग को समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि रिपोर्ट में किसी प्रकार की विसंगति न रहे।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जन चौपाल में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं, मुख्य विकास अधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

    ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देकर किया गया जागरूक, शिकायतों के समाधान पर रहा जोर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में बरमा…

    Continue reading
    सपा के निर्देश पर सोंधी पहुंचे पूर्व विधायक अरशद खान, मुठभेड़ में मारे गए रवि यादव के परिजनों से की मुलाकात

    सपा के निर्देश पर सोंधी पहुंचे पूर्व विधायक अरशद खान, मुठभेड़ में मारे गए रवि यादव के परिजनों से की मुलाकात परिजनों ने उठाए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम

    जन चौपाल में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं, मुख्य विकास अधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

    सपा के निर्देश पर सोंधी पहुंचे पूर्व विधायक अरशद खान, मुठभेड़ में मारे गए रवि यादव के परिजनों से की मुलाकात

    जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जौनपुर द्वारा आंधी तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी

    डीएम ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, जेल बैरकों की हुई सघन तलाशी,नहीं मिली कोई आपत्ति जनक वस्तुएं

    आंधी और बारिश से बाधित हुई बिजली आपूर्ति, घंटों परेशान रहे ग्रामीण