आत्मरक्षार्थ में मृत की मजिस्ट्रीयल जांच


जौनपुर 05 जुलाई, 2025 (सू0वि0)- उपजिलाधिकारी मड़ियाहॅू ने अवगत कराया है कि 18 मई 2025 को थाना चन्दवक में अपराधियों से पुलिस मुठभेड़ के सम्बन्ध में वादी सत्य प्रकाश सिंह प्रभारी निरीक्षक चन्दवक जौनपुर द्वारा थाना चन्दवक जौनपुर पर मु0अ0स0-136/2025, धारा-109 (1) बी0एन0एस व 3/25 आयुध अधिनियम बनाम  सलमान पुत्र मुसाफिर निवासी कोढवां थाना जलालपुर जौनुपर, नरेन्द्र यादव पुत्र हौसिला प्रसाद यादव निवासी रमना थाना चौबेपुर कमिश्ररेट वाराणसी, राजकुमार उर्फ गोलू पुत्र संकठा यादव निवासी टडियापार थाना अलीनगर चन्दौली, राहुल यादव पुत्र तहसीलदार यादव निवासी तालाबेला थाना चोलापुर कमिश्ररेट वाराणसी, राजू यादव पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात, आजाद यादव पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात पंजीकृत किया गया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षार्थ फायरिंग में अपराधी सलमान पुत्र मुसाफिर घायल हो गया था जिसे चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
              उक्त प्रकरण की मजिस्ट्रीयल जांच उपजिलाधिकारी मड़ियाहॅू के द्वारा की जा रही है। इस सम्बन्ध में सम्बन्धित को सूचित किया है कि नोटिस तामिला/प्रेस विज्ञप्ति के प्रकाशन के एक सप्ताह के अन्दर तहसील मड़ियांहू स्थित उपजिलाधिकारी न्यायालय में उपस्थित होकर अपना मौखिक/अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते है। प्रकरण में मौखिक साक्ष्य अथवा अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत करने वाले व्यक्तियो के नाम एवं प्रस्तुत सूचना को गोपनीय रखा जायेगा।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह