आर.एन. टैगोर सी. से स्कूल में ‘ विज्ञान , कला प्रदर्शनी एवं बाल मेला का भव्य आयोजन किया गया।”

जौनपुर — आज 16 नवम्बर को आर.एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ विज्ञान कला प्रदर्शनी तथा बाल मेला का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुष्पराज सिंह (जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ) व प्रबंधक डा.पी.के.सिंह एवं संस्थापिका डॉ.शीला सिंह के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन,मां सरस्वती माल्यार्पण के पश्चात् किया गया।
उक्त प्रतियोगिता में विज्ञान वर्ग, वाणिज्य वर्ग, कला वर्ग के छात्र- छात्राओं ने बढ़़-चढ़कर हिस्सा लिया। तथा अपने उत्कृष्ट प्रोजेक्ट एवं प्रत्युत्तर के माध्यम से उपस्थित जनों के मन को आकर्षित किया। बाल मेलें में छात्र-छात्रओ के शानदार प्रदर्शन लोगों को आकर्षित कर रहे थे।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ.पी.के.सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं के अभिभावकों को उपहार भेंट करके सम्मानित किया। तथा अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र है।
प्रधानाचार्या प्रीति शिखा सिंह ने छात्र-छात्राओं के रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।


इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जौनपुर – होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन