इनर व्हील क्लब जौनपुर सिराज ए हिंद का पद ग्रहण कार्यक्रम समारोह हुआ संपन्न-

जौनपुर– महिलाओं की अंतर्राष्ट्रीय स्वैच्छिक सेवा संस्था इनर व्हील क्लब जौनपुर सिराज- ए-हिंद का पद ग्रहण समारोह आई.एम. ए. भवन लाइन बाजार के सभागार में राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी की अध्यक्षता तथा नगरपालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या की विशिष्ट उपस्थिति में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ।
इनरव्हील क्लब जौनपुर की निवर्तमान अध्यक्ष सरोज सिंह ने आगामी सत्र 2024-25 की अध्यक्ष ममता मिश्रा को कालर पहना कर अपना पदभार नयी कार्यकारिणी को सौंप दिया। इसी के साथ सचिव पद पर संध्या सिंह, उपाध्यक्ष -शोभा सिंह कोषाध्यक्ष- पूनम मिश्रा , एडिटर-वन्दना उपाध्याय,आई. एस. ओ. पद पर रंजना शुक्ला ने भी पदभार संभाला लिया।
कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि सांसद सीमा द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि मनोरमा मौर्या अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर तथा क्लब की वरिष्ठ सदस्यों ने दीप
प्रज्वलन कर किया उसके बाद बाद गणेश पूजा, सरस्वती वंदना की प्रस्तुति मास्टर रुद्र, कु.चांदनी, कु अंजू व पूनम द्वारा श्रद्धा -भक्ति पूर्वक बड़े आकर्षक ढंग से की गयी।


मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का प्रेरणादाई जीवन परिचय क्रमशः क्लब एडिटर वन्दना उपाध्याय व पूर्व अध्यक्ष दीपमाला जायसवाल द्वारा पढ़ा गया।
अतिथि द्वय का स्वागत क्लब के चार्टर व वरिष्ठ सदस्यों सुनीता सिंह,डा. अमृता टंडन,अंजना सिंह,विमला
सिंह,सोमा सिंह,मीना सिंह गुड्डी,शशी सिंह, मीना सिंह संजय,मृदुला सिंह “जूही”,अन्विता सिंह, आरती शुक्ला,
डा. पूनम सिंह, डा.पूनम मिश्रा,पिंकी राय,रंजना शुक्ला,रत्ना उपाध्याय, अंजू मिश्रा,मंजू कुमार ,संगीता अग्रवाल, प्रीति सिंह , आरती शुक्ला, प्रियंका पांडेय
द्वारा माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ देकर किया गया।
पिछले सत्र की सचिव शोभा सिंह द्वारा संस्था द्वारा की गई सेवा सम्बन्धी विविध गतिविधियों व आय-व्यय सम्बन्धी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी।
मुख्यअतिथि द्वारा अध्यक्ष व सचिव के साथ संस्था के नये सदस्यों प्रियंका पांडे, मंजू कुमार,प्रीति सिंह व रत्ना उपाध्याय को इनरव्हील पिन पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई गयी।
नवागत सदस्य ममता मिश्रा ने पिछली कार्यकारिणी द्वारा जारी समाज सेवा,पर्यावरण संरक्षण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी परियोजनाओं को अंतर्राष्ट्रीय इनरव्हील के दिशा निर्देशों के अनुसार चलाने की वचनबद्धता दोहराई तथा इस साल नए प्रोजेक्ट्स पर भी थीम के अनुसार कार्य करने की वचनबद्धता दोहराई।
अन्तर्राष्ट्रीय इनरव्हील द्वारा जारी वर्ष 2024-27 तक सोशल प्रोजेक्ट के थीम
“रीच एंड इंस्पायर” के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
सोशल प्रोजेक्ट के फोकस बिंदु सामुदायिक संबंध, स्वास्थ्य एवं कल्याण, संस्कृति, सशक्तीकरण एवं पर्यावरण पर गतिविधियां संचालित करने पर जोर दिया।
अध्यक्ष ममता मिश्रा ने इनरव्हील क्लब जौनपुर द्वारा जरूरत मंद दिव्यांग मो. हरीश कुरैशी को क्लब सदस्यों की सहमति व योगदान से कृत्रिम अंग हेतु पांच हजार रुपये दान की घोषणा के उपरांत अपने एसोसिएशन प्रेसिडेंट के गोल्स-24 के बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की इस क्रम में उन्होंने बताया कि हमारे एसोसिएशन प्रेसिडेंट ने सेलिब्रेट शब्द में समाज सेवा के सभी पहलुओं को अन्तर्निहित कर इन्हीं वर्टिकल्स पर कार्य कर क्लब के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने की आवश्यकता बतायी है।
अन्तर्राष्ट्रीय इनरव्हील द्वारा वर्तमान सत्र में जारी थीम लोगो “हार्टबीट आफ ह्यूमेनिटी”
यानी “मानवता की धड़कन” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका अर्थ है कि हम दुनिया में अच्छाई के लिए एक शक्तिशाली ताकत बनने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं,मानवता सेवा कर मानवता की धड़कन बने रहने का प्रयास करते हैं।
10 जनवरी 1924 को स्थापित इस वर्ष 10 जनवरी 2024 में मानवता की सेवा के 100 वर्ष पूर्ण करने वाला अन्तर्राष्ट्रीय इनरव्हील भाषा, जाति, धर्म, लिंग व परंपराओं के भेदभाव से ऊपर मित्रता एवं अंतर्राष्ट्रीय समझ को बढ़ावा देता है। हम महिला स्वयंसेवक एक बेहतर और मजबूत दुनिया के लिए एक जुट होकर अपना योगदान देने हेतु वचनबद्ध हैं।
विशिष्ट अतिथि मनोरमा मौर्या ने नवागत कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं तथा नगरपालिका क्षेत्र के अन्दर की स्वच्छता सेवा,स्वास्थ्य व पर्यावरण सम्बन्धी गतिविधियों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने महिला स्वयं सेवकों द्वारा संचालित इस स्वैच्छिक सेवा संस्था इनरव्हील की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा नयी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं व हरसंभव सहयोग हेतु अपना आशीर्वाद भी दिया।
महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में ग्लोबल स्तर पर किए जा रहे प्रयासों में इनरव्हील की सहभागिता तथा जरूरतमंदो की सेवा गतिविधियों की भी सराहना किया गया। इनरव्हील के किसी भी प्रोजेक्ट में किसी स्तर पर आ रही बाधा को दूर करने का आश्वासन दिया तथा अध्यक्ष एवं सचिव को बेहिचक सहायता लेने हेतु प्रेरित भी किया।
तत्पश्चात क्लब सचिव संध्या सिंह द्वारा अपने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद दिया तथा अपने सभी सम्मानित चार्टर सदस्यों को व पूर्व के सभी पदाधिकारीगण तथा सदस्यों को भी धैर्य पूर्वक पद ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने तथा समय देने और क्लब के उद्देश्य और लक्ष्यों को पूरा करने में सहयोग हेतु धन्यवाद दिया।
अन्य आगंतुक क्लब रोटरी,रोट्रैक्ट, जेसीआई -क्लासिक आदि को आगमन हेतु धन्यवाद सहित स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने पूर्व के अध्यक्षों में चार्टर अध्यक्ष नीलम सिंह,सुनीता सिंह सुनीता अग्रवाल,मृदुला सिंह जूही,दीपमाला जायसवाल और सरोज सिंह के प्रति विशेष आभार जताया जिन्होंने अपने अनुभवों,सुझावों तथा सहयोग से यह कार्यक्रम भव्य एवं अभूतपूर्व बनाया।
मंच का बहुत ही कुशल संचालन कर वन्दना उपाध्याय व मंजू कुमार जी ने अपने आकर्षक अन्दाज़ से सबको बांधे रखा और अनुशासन बनाए रखा।
प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया को क्लब की सेवा भावना को विस्तार व अपने मीडिया में स्थान देने हेतु आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित और सक्रिय योगदान देने वाले क्लब सदस्यों के परिजनों के प्रति भी धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    नीलगाय को बचाने में कार पलटी,चार घायल

    जफराबाद जौनपुर क्षेत्र के हौज गांव के पास हाइवे पर बुधवार को अपराह्न एक नीलगाय बचाने मे कार पलट गयी।कार में सवार चार लोग…

    Continue reading
    श्री सर्वेस्वरी समूह संस्थान शाखा समोधपुर में 130 जरूरतमंदों को किया गया कंबल वितरण

    मानवता की सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहा श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान: सतीश सिंह सुइथाकला जौनपुर विकासखंड क्षेत्र के श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान…

    Continue reading

    You Missed

    नीलगाय को बचाने में कार पलटी,चार घायल

    श्री सर्वेस्वरी समूह संस्थान शाखा समोधपुर में 130 जरूरतमंदों को किया गया कंबल वितरण

    चाइनीज मांझे ने छीनी युवा डॉक्टर की जान, शहर में गुस्सा और डर का माहौल

    जगदीशपुर ओवरब्रिज निर्माण से बिगड़ी यातायात व्यवस्था

    नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

    रोडवेज बस व ट्रक की आमने-सामने टक्कर बस-ट्रक क्षतिग्रस्त, सवारियां व चालक-खलासी सभी सुरक्षित