इनर व्हील क्लब ने लगाया रक्तदान शिविर


शोभा जी ने रक्तदाताओं का जताया आभार
जौनपुर। इनर व्हील क्लब ने रक्तदान शिविर लगाया जहां तमाम लोगों ने रक्तदान दिया। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष शोभा सिंह ने सभी रक्तदाताओं एवं स्वयंसेवकों को उनके प्रेरणादायक सहयोग और योगदान के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही नियमित रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुये कहा कि इस प्रकार की पहल हमारे स्वास्थ्य तंत्र को सशक्त बनाती है और ज़रूरतमन्दों के लिये आशा की किरण बनती है। यह पहल इनर व्हील के मित्रता, सेवा एवं मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण को दर्शाती है। क्लब भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए सक्रिय रहेगा। इस अवसर पर क्लब की तमाम सदस्य मौजूद रहीं।
003

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह