ई-कवच फीडिंग में शिथिलता बरतने वाले एमओआईसी और सीडीपीओ का बाधित होगा वेतन- जिलाधिकारी


जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति और संभव अभियान की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि संभव अभियान 5.0 एक चरणबद्ध प्रयास है, जो जुलाई 2025 से सितंबर 2025 तक प्रत्येक थीम पर आधारित है। जुलाई में इसकी थीम मातृ पोषण, अगस्त में शिशु पोषण, और सितंबर में ऊपरी आहार एवं पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा जिसमें गर्भवती, धात्री माता, 06 माह के बच्चे, कम वजन के जन्म लेने वाले बच्चे, सैम बच्चों के चिन्हांकन किए जाएंगे, जिसमें स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस विभाग की भूमिका प्रमुख रूप से है। इन कुपोषित बच्चों को एएनएम आशा के द्वारा ई कवच ऐप पर फीड कराकर उनका स्वास्थ्य प्रबंधन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की पहचान करते हुए उनका समुचित उपचार करना और गर्भावस्था के दौरान माता के पोषण की नियमित निगरानी रखने की आवश्यकता है कोई भी बच्चा कुपोषित ना हो यह हमारा साझा प्रयास होना चाहिए और हमारा संकल्प होना चाहिए कि गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं की सतत निगरानी रियल टाइम डाटा कैपचरिंग और विभागीय समन्वय के साथ ही हम अपने उद्देश्य को प्राप्त कर सकते हैं।
जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि इस माह में जिन एमओआईसी और सीडीपीओ द्वारा ई-कवच फीडिंग पर संतोषजनक प्रदर्शन नहीं होता है उनका इस माह का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस से पूर्व बीएचएनडी का निरीक्षण करते हुए तहसील दिवस में प्रतिभाग करेंगे, निरीक्षण की जियोटैग फोटो भी अवश्य उपलब्ध कराएंगे। बीएचएनडी पर किस प्रकार कार्य हो रहा है इसकी सूचना भी अवश्य देंगे।
मुख्य विकास अधिकारी को इसकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए, उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्रगति खराब नहीं होनी चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, समस्त एमओआईसी, समस्त सीडीपीओ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां