उद्यान विभाग लगायेगा सब्जी बीज का मेला


जौनपुर। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत जनपद में 170 हे0 शंकर शाक भाजी सब्जी के लक्ष्य प्राप्त है। इसी क्रम में कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी परिसर में 10 नवम्बर को सब्जी बीज वितरण हेतु मेले का आयोजन किया गया है। निदेशालय स्तर से इम्पैनल्ड कुल 19 निर्माता कम्पनियों के प्रतिभाग करने की सम्भावना है। जनपद में 170 हे0 क्षेत्रफल में शाकभाजी का विस्तार किया जाना है जिन किसानों ने सब्जी की खेती के लिए पंजीकरण कराया है। वह आयोजित मेले में सब्जी बीज प्राप्त कर सकते हैं अथवा अपनी डिमांड दे सकते है। साथ ही नये किसान भी मेले में विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं। सब्जी लगाने के लिए 0.20 से अधिकतम 2.00 हे0 क्षेत्रफल तक के लिए पंजीकरण कराकर बीज प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक किसान टमाटर, शिमला मिर्च, मसाला मिर्च, पत्ता गोभी, ब्रोकली, खीरा, भींडी, लौकी, करेला, नेनुआ, बैगन, तरबूज, चप्पन कद्दू आदि सब्जी का बीज निःशुल्क प्राप्त कर लाभान्वित हो सकते हैं।

  • Related Posts

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं जौनपुर। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज स्थित…

    Continue reading
    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जौनपुर – होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित