उमानाथ सिंह के सपनों को साकार कर रही मोदी-योगी की सरकारें-दयाशंकर सिंह

उमानाथ सिंह को आज भी पूजते हैं लोग: गिरीशचंद्र यादव

उमानाथ सिंह के असमय जाने से देश-प्रदेश की हुई क्षति: सीमा द्विवदी

पूर्व मंत्री की पुण्यतिथि पर जिला अस्पताल में फल वितरित

जौनपुर। स्व. उमानाथ सिंह ने देश-प्रदेश के उन्नयन हेतु जो सपना देखा था, उसे आज केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकारें पूरा कर रही है।

उक्त उद्गार प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने उमानाथ सिंह स्मृति सेवा संस्थान के तत्वाधान में पूर्व मंत्री स्व. उमानाथ सिंह की 30वीं पुण्यतिथि पर तिलकधारी महाविद्यालय के बलरामपुर सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया। उन्होंने कहाकि स्व. उमानाथ सिंह राम जन्मभूमि आंदोलन में जेल गये थे।

आज 500 वर्षों के बाद रामजन्मभूमि मुक्त हो गयी। पं. दीन दयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे 10 लोगांे ने जिस जनसंघ की स्थापना की थी आज वह भारतीय जनता पार्टी के रूप में पूरे देश में व्यापक हो गयी है। परिवहन राज्यमंत्री ने कहाकि जम्मू कश्मीर में जिस धारा 370 को हटाने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी शहीद हो गये थे आज उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ने समाप्त कर दिया है। उन्होंने ने कहा कि जौनपुर के विकास में तिलकधारी शिक्षण संस्थान का महत्वपूर्ण योगदान है।

स्व. उमानाथ सिंह ने यहां के लोगों को राष्ट्रीय विचारधारा से जोड़ने का कार्य किया है। परिवहन राज्यमंत्री ने यहां भव्य रोडवेज एवं इलेक्ट्रिक बसों को चलाये जाने का अनुरोध स्वीकार करते हुए लखनऊ एवं प्रयागराज के लिए अतिरिक्त दो बसें चलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहाकि हमारे यहां जूता चप्पल बाहर निकालकर घर में जाने की परम्परा रही है।

समारोह के विशिष्ट अतिथि खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने स्व. उमानाथ सिंह के व्यक्तित्व को रेखांकित करते हुए कहाकि वे प्रदेश के किसी भी जनपद में जाते हैं तो वहां के वरिष्ठ नेता या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुराने पदाधिकारी स्व.उमानाथ सिंह के बारे में अवश्य चर्चा करते हैं।

इससे उनके व्यक्तित्व का सहज अनुमान लगाया जा सकता है। समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विचारक राजबहादुर सिंह ने कहाकि स्व. उमानाथ सिंह के भीतर शिव तत्व की प्रधानता थी जो परस्पर विरोधी लोगांे को भी एक साथ लेकर चलते थे।

पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व प्राचार्य डा. लालजी तिवारी, सभाजीत द्विवेदी प्रखर, वीरेन्द्र सिंह एडवोकेट पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी स्व. उमानाथ से संबंधित अनेक संस्मरण प्रस्तुत किये। राज्यसभा सदस्य श्रीमती सीमा द्विवेदी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहाकि स्व. उमानाथ सिंह के असमय चले जाने से जौनपुर जनपद का ही नहीं अपितु पूरे देश प्रदेश को क्षति पहुंची है। पहले जिस पार्टी मात्र दो सांसद लोकसभा में पहुंचते थे आज वहीं देश और प्रदेश की सत्ता में है। इससे निः संदेह उमानाथ सिंह की आत्मा सुखी होगी। राज्यसभा सदस्य ने सिकरारा बरईपार, सुजानगंज मार्ग पर रोडवेज बस के संचालन की मांग की जिसे परिवहन राज्यमंत्री ने स्वीकार भी कर लिया है। कार्यक्रम के आरंभ में स्व. उमानाथ सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

दीप प्रज्जवलन के बाद तिलकधारी महाविद्यालय के प्रबंधक राघवेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद डा. केपी सिंह, भाजपा नेता धर्मेन्द्र सिंह द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम् प्रदान करके सम्मानित किया गया। संचालन महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा. समर बहादुर सिंह तथा आभार ज्ञापन प्रबंध राघवेन्द्र सिंह ने किया।

उक्त अवसर पर पूर्व प्राचार्यगण डा. अरूण कुमार सिंह, डा. उदय पाल सिंह, प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह, सत्यप्रकाश सिंह,राममोहन सिंह, डा. डीआर सिंह, दुष्यंत सिंह एडवोकेट,संत प्रसाद राय, सतीश कुमार सिंह, विजय कुमार मौर्य, दिलीप कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश गिरी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    प्रो. राकेश कुमार सिंह सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और उच्च शिक्षा प्रशासन में कुलसचिव, परीक्षा कार्य से जुड़े दायित्व, छात्र…

    Continue reading
    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    डीएम ने ड्राईविंग ट्रेनिंग सेंटर का किया औचक निरीक्षण ,इस दौरान अवधेश कुमार एवं शिवपूजन पटेल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वकील के…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न