उमानाथ सिंह विधि महाविद्यालय में प्राचार्य द्वारा स्वर्ण विजेता छात्र को किया गया सम्मानित

जौनपुर —- उमानाथ सिंह विधि महाविद्यालय, फरीदपुर, महरूपुर, शंकरगंज बाजार में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० आशुतोष मिश्र द्वारा महाविद्यालय में एल-एल०बी० की परीक्षा उत्तीर्ण कर स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को माल्यार्पण कर तथा उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात एल-एल०बी० की परीक्षा में स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। अपना अनुभव सांझा करते हुए प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी सफलता का श्रेय हमारे माता-पिता तथा हमारे शिक्षकों को जाता है, आगे श्रीवास्तव ने बताया कि अगर लक्ष्य निर्धारित कर कोई कार्य किया जाता है तो निश्चित रूप से सफलता मिलना तय रहता है, अंत में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं देते महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० आशुतोष मिश्र ने बताया कि छात्र-छात्राओं के जीवन में उनके शिक्षकों का महत्वपूर्ण स्थान होता है, जो भी छात्र-छात्रा शिक्षकों के बताए हुए मार्ग का अनुसरण करता है वो निश्चित रूप से आगे ही बढ़ता है, इसको लेकर उन्होंने आचार्य चाणक्य और चन्द्रगुप्त मौर्य तथा गुरु द्रोणाचार्य और एकलव्य का उदाहरण दिए, जिसमें उन्होंने बताया कि दोनों शिष्य अपने-अपने गुरुओं का अनुसरण किए और अपने-अपने क्षेत्र में पूर्णता प्राप्त किए। कार्यक्रम का संचालन देवेश पाठक व अध्यक्षता- डॉ० सर्वेंद्र कुमार मिश्र ने किया, कार्यक्रम में डा० अच्छेलाल पाल, डा० साधना, डा० पूजा सिंह,
नितेश कुमार बरनवाल, रमेश पाण्डेय, सुभाष पाल, प्रतिमा सिंह, राजन शुक्ल, अनुपम तिवारी, नरेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, मुन्नी देवी सहित तमाम छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    नाली का निर्माण ह्यूम पाइप से करवाने को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

    जफराबाद।स्थानीय कस्बे के दरीबा मुहल्ले में ह्यूम पाइप से नाली निर्माण करवाने की मांग करते हुए मुहल्ले के लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन करते…

    Continue reading
    मारपीट के मुकदमे में समझौते का दबाव, पीड़ित ने एसपी-डीएम से मांगी सुरक्षा

    जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के इटाये गांव निवासी एक व्यक्ति ने मारपीट के दर्ज मुकदमे में समझौते का दबाव बनाए जाने तथा जान से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नाली का निर्माण ह्यूम पाइप से करवाने को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

    उमानाथ सिंह विधि महाविद्यालय में प्राचार्य द्वारा स्वर्ण विजेता छात्र को किया गया सम्मानित

    मारपीट के मुकदमे में समझौते का दबाव, पीड़ित ने एसपी-डीएम से मांगी सुरक्षा

    कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत

    विश्व हेपेटाइटिस दिवस 28 जुलाई पर जन-जागरूकता संदेश

    सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बनें सहभागीः राज्यपाल