मारपीट के मुकदमे में समझौते का दबाव, पीड़ित ने एसपी-डीएम से मांगी सुरक्षा

जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के इटाये गांव निवासी एक व्यक्ति ने मारपीट के दर्ज मुकदमे में समझौते का दबाव बनाए जाने तथा जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी से परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पीड़ित लक्ष्मीशंकर द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को पुश्तैनी जमीन के सीमांकन को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर उनके तथा उनकी पत्नी गुड़िया के साथ मारपीट की। इस मामले में थाना मड़ियाहूं में मु.अ.सं. 0294/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा जिला महिला अस्पताल में उपचार भी हुआ।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद नामजद आरोपित और उनके सहयोगी एफआईआर वापस लेने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है तथा घर के आसपास घूमकर भय का माहौल बनाया जा रहा है।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी से परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने, धमकी के मामले में विधिक कार्रवाई करने तथा विवेचना शीघ्र पूरी कर आरोपितों की गिरफ्तारी कराने की मांग की है।

  • Related Posts

    कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत

    जौनपुर। पूर्व गृहराज्य मंत्री एवं जौनपुर लोकसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने मंगलवार को जनपद के प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के…

    Continue reading
    विश्व हेपेटाइटिस दिवस 28 जुलाई पर जन-जागरूकता संदेश

    जौनपुर 28 जुलाई, 2026 (सू0वि0) – विश्व हेपेटाइटिस दिवस प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वायरल हेपेटाइटिस के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मारपीट के मुकदमे में समझौते का दबाव, पीड़ित ने एसपी-डीएम से मांगी सुरक्षा

    कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत

    विश्व हेपेटाइटिस दिवस 28 जुलाई पर जन-जागरूकता संदेश

    सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बनें सहभागीः राज्यपाल

    गेट का बूम टूटने से दो घण्टे से ज्यादा लगा रहा जाम

    राज्यपाल के जौनपुर आगमन को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश