एक दिन की बीएसए बनीं दीपिका विश्वकर्मा

जौनपुर – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दीपिका विश्वकर्मा कक्षा-5, कम्पोजिट विद्यालय तारा(उमरी) मुफ्तीगंज को एक दिन के लिऐ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया।
यह दिवस विशेष कर महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा व प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के रूप में मनाया जाता है।बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल ने छात्रा को एक दिन के लिए बीएसए बनने पर शुभकामनाएं दी।
कंपोजिट विद्यालय तारा उमरी की छात्रा दीपिका विश्वकर्मा ने बेसिक शिक्षा अधिकारी बनकर विभागीय कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिया। दीपिका विश्वकर्मा ने कार्यों की समीक्षा की और जानकारी प्राप्त की। दीपिका ने अपने प्रभावी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। ज़िलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने छात्रा की प्रतिभा से मंत्र मुग्ध होकर छात्रा के लिए रू0 11000 धनराशि फिक्स डिपॉजिट करने की बात कही जिसका प्रयोग वह 18 वर्ष पूर्ण होने पर कर सकेगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने दीपिका को इनाम स्वरूप रू0 5100 रुपए की धनराशि प्रदान की। दीपिका विश्वकर्मा ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि वह भविष्य में पढ़ लिख कर अपने माता पिता का नाम रौशन करना चाहती हैं। उसने कहा कि आज बेसिक शिक्षा अधिकारी की कुर्सी पर बैठकर मुझे बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है। मैं सभी बहनों से अपेक्षा करती हूं कि वह भी पढ़ लिखकर अच्छे पदों पर आसीन होकर समाज, देश व महिलाओं और बच्चों की सेवा करें, जिससे हमारा देश आत्मनिर्भर बन सकें।

Related Posts

श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

Continue reading
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां