‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पूर्व विधायक ने किया पौधरोपण


जफराबाद।सिरकोनी विकास खण्ड क्षेत्र के नाथुपुर ग्राम पंचायत में पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। पौधरोपण अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता लाना और हरित भारत की दिशा में योगदान देना है।पौधरोपण में नीम, पीपल, बरगद, आम, अमरूद सहित सैकड़ो पौधे लगाये गए।डॉ सिंह ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्ष अनिवार्य है।उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन पौधों की देखभाल को अपनी जिम्मेदारी समझें और इसे एक सामाजिक दायित्व के रूप में अपनाएं।ग्राम प्रधान श्रीमती सुचिता सिंह,प्रभारी एडीओ पंचायत रत्नेश सोनकर
भाजपा अरविंद सिंह,शिवआसरे सिंह, सरोज,प्रभारी एडीओ पंचायत रत्नेश सोनकर आदि ने भी पौधरोपण किया।गांव के लोग काफी सक्रिय रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां