कंचन गर्ल्स इण्टरमीडिएट कालेज में आतंकी हमले के पीड़ितों को दी गयी श्रद्धांजलि


बंधवा बाजार, जौनपुर – नई दिल्ली में गत दिवस हुये भीषण आतंकी हमले में मारे गये निर्दोष नागरिकों की आत्मा की शांति के लिये कंचन गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज बंधवा बाजार बरावां में शोकसभा हुई जहां विद्यालय के प्रधानाचार्य हृदय नारायण गुप्त सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थित रही।
शोकसभा में प्रधानाचार्य श्री गुप्त ने कहा कि “आतंकवाद मानवता पर गहरा आघात है। हमें एकजुट होकर शांति, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के संदेश को आगे बढ़ाना चाहिए।” उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना किया।
कार्यक्रम का संचालन रामकांत यादव ने किया। विद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। पूरे विद्यालय परिसर में शोक और संवेदना का माहौल व्याप्त रहा। सभा का समापन श्रीराम सिंह द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सौहार्द की कामना के साथ किया गया।

  • Related Posts

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जौनपुर – होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन