कारगिल विजय दिवस पर लायंस क्लब क्षितिज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन शहीदों को समर्पित हुआ ” रक्तदान ” का पुनीत कार्य

जौनपुर, 26 जुलाई:
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर लायंस क्लब क्षितिज द्वारा आईएमए ब्लड बैंक में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

संस्थाध्यक्ष लायन अतुल सिंह ने कहा, “इस शिविर का आयोजन हमारे देश के वीर शहीदों की स्मृति में किया गया है। आज हम जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह उन्हीं की कुर्बानियों का परिणाम है। हमें उन्हें कभी नहीं भूलना चाहिए और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश हित में कार्य करना चाहिए।”

संस्थापक अध्यक्ष लायन शशांक सिंह ‘रानू’ ने रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “रक्त का कोई विकल्प नहीं है, यह केवल एक-दूसरे के सहयोग से ही संभव है। हर व्यक्ति को कम से कम साल में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए, विशेषकर जब रक्त की उपलब्धता में कमी हो रही हो।”

पूर्व अध्यक्ष लायन प्रदीप सिंह ने कहा कि “कारगिल विजय दिवस न केवल हमारे शहीदों के बलिदान को याद करने का दिन है, बल्कि समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का भी अवसर है। रक्तदान एक महान कार्य है जो न केवल जीवन बचाता है, बल्कि मानवीय मूल्यों की मिसाल भी पेश करता है।”

इस अवसर पर शशांक सिंह रानू, अतुल सिंह, जैकी साहू, विष्णु सहाय, आशीष चौरसिया, अजीत सोनकर, डॉ. चंदन नाथ गुप्ता, अभिषेक गुप्ता ‘शम्मी’, दिलीप जायसवाल, विशाल बरनवाल, चेतना साहू, मृदुला सिंह, अंजनी प्रजापति, शरद टंडन, यश सिंह, निखिल सिंह, अभिषेक गुप्ता सहित कुल 25 लोगों ने रक्तदान किया।

शिविर में विशेष उपस्थिति रही पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह, धर्मेंद्र सेठ, कोषाध्यक्ष सुनील कन्नौजिया, देव आनंद, आराधना सिंह, सुषमा सोनकर आदि की। आयोजन को सफल बनाने में क्लब के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

लायंस क्लब क्षितिज का यह प्रयास शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम बना, जिसने समाज में सेवा और समर्पण का संदेश दिया।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह