किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों को दे संस्कार युक्त शिक्षा-जिलाधिकारी

डीएम ने किया कम्पोजिट विद्यालय डीहजहानियां का किया औचक निरीक्षण

प्रश्नों का सटीक उत्तर देने पर छात्रों को किया सम्मानित

डीएम ने अपने आवास पर बने करौन्देे के अचार का बच्चों में किया वितरण

जौनपुर — जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र सिंह के द्वारा कम्पोजिट विद्यालय डीह जहानियां का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कक्षा 01 में जाकर छात्रों से हिन्दी की वर्णमाला का उच्चारण कराया, छात्रों के द्वारा वर्णमाला का उच्चारण अच्छे से किये जाने पर यश, आकांक्षा और रिदम को तथा कक्षा 8 की अंकिता यादव और रिया विश्वकर्मा को संस्कृत में श्लोक का सही अर्थ बताने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हे अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया और सभी बच्चों को टाॅफी देकर प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय में शिक्षा का स्तर बहुत अच्छा पाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों की सराहना भी की।
             जिलाधिकारी के द्वारा मीड-डे-मिल के अन्तर्गत दिये जाने वाले भोजन के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। इस दौरान उन्होंने करौन्दे के फायदे के बारे में बताते हुए कहा कि करौन्दा एंटी आक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण बैड कोलेस्ट्राल को कम करने और हृदय की कार्यक्षमता बढाने में फायदेमंद है। करौंदा यूटीआई इन्फेक्शन के खतरे को कम करता है, इम्युनिटी बढाता है, पाचन को बेहतर करता है इसके साथ ही विटामिन सी से भरपूर होता हैं। उन्होंने अपने आवास पर बने करौन्दे के अचार को बच्चों में वितरण करने के साथ ही अध्यापकों को निर्देश दिया कि करौन्दे और नींबू के अचार, कद्दू के सब्जी, करी पत्ता को मिड-डे-मिल में सम्मिलित किया जाए। जिलाधिकारी ने विद्यालय में और अधिक सहजन के पौधे लगाये जाने के लिए भी निर्देशित किया।  
          उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा सभी विद्यालयों में बाल वाटिका के अन्तर्गत फलदार पौधों को लगाने के लिए निर्देश दिया गया है जिनके क्रम में जनपद के विद्यालयों में आम, कटहल, अमरूद आदि के पौधे लगाये जा रहे है, जिससे कि बच्चे इसका अधिक से अधिक उपयोग करें और स्वस्थ रहे।


         जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी शिक्षक समय से विद्यालय में उपस्थित होकर बच्चों को शिक्षित करें, उन्हे किताबी ज्ञान के साथ साथ संस्कार युक्त शिक्षा दी जाए।  


          इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका अमरावती देवी, सहायक अध्यापिका सुषमा सिंह, वन्दना सिंह, गायत्री मौर्य, संगीता मौर्य, मीना देवी, पूजा यादव, राजीव कुमार गौतम सहित अन्य अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह