जनपद में 63072 परीक्षार्थी प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 में होंगे सम्मिलित

जौनपुर 04 सितम्बर,-जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 को सकुशल, नकलविहीन तथा पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में कार्यशाला सम्पन्न हुई।

        कार्यशाला में समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा आयोजन संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए।
   
         जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा 06 सितम्बर 2025 (शनिवार) व 07 सितम्बर 2025 (रविवार) को दो सत्रों में (पूर्वान्ह 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह् 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक) आयोजित की जाएगी। इस प्रकार परीक्षा कुल चार पालियों में आयोजित होगी, जिसमें कुल 63072 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

          परीक्षा हेतु जनपद में कुल 35 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है, परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु 35 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाये गये है।

         जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट आयोग द्वारा जारी निर्देश पुस्तिका में दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुसार सम्पूर्ण परीक्षा अवधि में केन्द्र पर उपस्थित रह कर केन्द्र व्यवस्थापक/कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय बनाते हुए परीक्षा निर्विघ्न, शुचितापूर्वक एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।

          जिलाधिकारी ने स्पष्ट रुप से निर्देश दिये है कि परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी द्वारा अनुचित साधनों का प्रयोग पाये जाने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन तथा आयोग के कंट्रोल रूम में अवगत कराया जायेगा। ऐसा कोई भी कृत्य अथवा करने का प्रयास अथवा परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने का प्रयत्न अनुचित साधनों का प्रयोग, प्रतिरुपण सम्बन्धी प्रकरणों में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 के अन्तर्गत सुसंगत प्रविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी, जिसमें उम्र कैद की सजा के साथ ही एक करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान है।

          अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राम अक्षयबर चौहान को नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपजिलाधिकारी (द्वितीय) अजय कुमार उपाध्याय को सह नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
 
          इसके साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा से पूर्व सभी परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जाए, जिससे अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य सक्रिय रहने चाहिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था के प्रबन्धन के सम्बन्ध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।  

         इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयवर चौहान, सीओ सिटी देवेश सिंह, समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां