किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

किसानों को पुरस्कृत कर किया गया सम्मानित

खेतासराय जौनपुर

क्षेत्र के जमदहाँ बाजार में बुधवार को ओम एग्रीक्लीनिक एवं एग्री बिजनेस सेंटर द्वारा किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 113 किसानों ने पंजीकरण कर उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। गोष्ठी के दौरान लकी ड्रा के माध्यम से किसानों को विभिन्न उपहार वितरित कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। कृषि यंत्रों की बुकिंग पर विशेष छूट दिए जाने से किसानों ने भूसा मशीन, लेजर लेवलर, रोटावेटर, सुपर सीडर,मेड़बंदी मशीन जैसे आधुनिक उपकरणों की बुकिंग कराई। यंत्र बुक करने वाले किसानों को एलईडी टीवी, स्प्रे पम्प और वाटर कूलर जैसे आकर्षक उपहार लकी ड्रा के माध्यम से प्रदान किए गए। कंपनी की ओर से सभी कृषि यंत्र रियायती दरों पर उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम के आयोजक एवं ओम एग्रो के प्रोपराइटर सुजीत राजभर ने आगंतुक किसानों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार की गोष्ठियां किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने का माध्यम बनती हैं ये किसानों को जागरूक करने का शसक्त माध्यम है। कार्यक्रम का संचालन एग्रिजोन कम्पनी के जीएम लाइजनिंग बी.एन. मिश्रा ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एग्रिजोन कम्पनी के यूपी हेड महावीर सिंह ने किसानों को तकनीकी एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मजदूरों की कमी तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में खेती को आधुनिक मशीनों की ओर स्थानांतरित करना समय की मांग है। वैज्ञानिक पद्धतियों एवं आधुनिक कृषि यंत्रों के प्रयोग से उत्पादन लागत घटेगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी। इस अवसर पर धर्मेन्द्र कुमार सरोज एडीओ कृषि, शमसाद अहमद, अश्वनी कुमार, किसान मो. दानिश, मोहनलाल बिंद, हर्षित वर्मा, दिनेश राजभर, आनंद राय, रंजीत सिंह, एडवोकेट रिंकू मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान

    केईएम अस्पताल मुंबई में एमडी पल्मोनरी मेडिसिन की सीट मिली खेतासराय जौनपुर जनपद के जर्रो गांव निवासी होनहार युवा डॉक्टर सुरेश कुमार ने नीट…

    Continue reading
    अडानी गैस पाइपलाइन में जेसीबी की टक्कर से लगी आग, दो लोग झुलसे

    अडानी गैस पाइपलाइन में जेसीबी की टक्कर से लगी आग, दो लोग झुलसे जौनपुर। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा चाचकपुर स्थित फूल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान

    अडानी गैस पाइपलाइन में जेसीबी की टक्कर से लगी आग, दो लोग झुलसे

    होली पर्व को लेकर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्त कार्रवाई, 93 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

    जौनपुर को मिलेंगी और बड़ी विकास की सौगातें: राज्यमंत्री गिरीश चंद्र

    किसान का बेटा बना डाक्टर, कुछमुछ गांव में छायी खुशी