अडानी गैस पाइपलाइन में जेसीबी की टक्कर से लगी आग, दो लोग झुलसे

अडानी गैस पाइपलाइन में जेसीबी की टक्कर से लगी आग, दो लोग झुलसे

जौनपुर। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा चाचकपुर स्थित फूल मंडी के आगे बुधवार सुबह लगभग 09:28 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अडानी गैस पाइपलाइन के सर्विस रेगुलेटर बोर्ड में जेसीबी की टक्कर से तेज गैस रिसाव होने लगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेसीबी मशीन की टक्कर से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तीव्र गैस रिसाव शुरू हो गया। मौके पर मौजूद Adani Group के कर्मचारियों द्वारा रिसाव को बंद करने का प्रयास किया गया, लेकिन इसी दौरान आग लग गई। आग ने पास स्थित बांस की कोठ को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन चौकियां से अग्निशमन दल तत्काल मौके पर पहुंचा। अग्निशमन अधिकारी जौनपुर के नेतृत्व में टीम ने जान जोखिम में डालकर फायर एक्सटिंग्विशर, बुलेट तथा बाल्टियों की सहायता से आग पर काबू पाया। तत्पश्चात अडानी ग्रुप के कर्मचारियों द्वारा गैस लीकेज को पूरी तरह बंद किया गया।

घटना में दो लोग आंशिक रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थिति अब पूर्णतः नियंत्रण में बताई जा रही है।

प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    डीएम ने मड़ियाहूं तहसील का‌ किया औचक निरीक्षण

    – जौनपुर 02 जून – जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. द्वारा तहसील मड़ियाहूं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर स्थित…

    Continue reading
    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीएम ने मड़ियाहूं तहसील का‌ किया औचक निरीक्षण

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई